Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 09:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Chatra: चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी : राजनाथ सिंह
          Headline

          Chatra: चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी : राजनाथ सिंह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 15, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra:  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से सीधे चतरा जिले के इटखोरी आए। माता भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और चुनरी चढ़ाई। साथ ही मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने चतरा संसदीय क्षेत्र स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। यहां प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

          अपने संबोधन में राजनाथ ने कहा कि झारखंड से उनका आत्मीय रिश्ता है। उनकी पत्नी झारखंड की हैं। भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जितने भी मंत्री रहे, सबों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे लेकिन भाजपा के किसी भी मंत्री पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।

          रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में जितने भी विकास कार्य हुए वह रुकने वाला नहीं है। पहले भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों में बोलने का मौका नहीं दिया जाता था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी को सबसे पहले मंच पर मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वाेपरि होता है। संगठन का जो भी निर्णय होता है, उसे स्वीकार करना चाहिए।

          पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, ईसाइयों और पारसियों, जैनियों पर धार्मिक उत्पीड़न हुआ

          राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, ईसाइयों और पारसियों, जैनियों पर धार्मिक उत्पीड़न हुआ। वे शरण के लिए भारत आए। हमने उन सभी को नागरिकता देने का फैसला किया। इसके लिए भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा और ईश्वर की इच्छा है कि नरेन्द्र मोदी न केवल तीसरी बार, बल्कि चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

          केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड एक संपन्न राज्य है लेकिन यहां के मुख्यमंत्री पुलिस के डर से दो दिन गायब रहे। आज जेल में हैं। झारखंड के राज्यसभा सदस्य के घर में छापेमारी के इतने रुपये मिलते हैं कि मशीनों से गिनने में भी कई दिन लग जाते हैं। पूर्व की रघुवर सरकार ने माता भद्रकाली मंदिर विकास के लिए 500 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन इस सरकार ने कार्य होने से रोक दिया। भाजपा सरकार जो बोलती है वह करके दिखाती है।

          राजनाथ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर किया। हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय व रसोई गैस उपलब्ध कराया। आयुष्मान कार्ड मुहैया कराकर गरीबों को पांच लाख तक मुक्त इलाज की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों के दम पर भारत विश्व गुरु बनेगा और साल 2027 तक भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

          रक्षा मंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश में रामराज्य स्थापित होगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश में राम-राज्य आ जायेगा। रामलला अपने महल पहुंच गए हैं। नागरिकता संशोधन कानून लागू करने पर भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहने वालों पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों को पहले यह जानना चाहिए कि किन परिस्थितियों में पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 23 प्रतिशत से गिरकर तीन प्रतिशत रह गई है।इस मौके पर चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Mata Bhadrakali Temple Rudraksh plantation Union Defense Minister Rajnath Singh
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.