Chaibasa: गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में पुलिस ने भाकपा माओवादियों के लगाए गए 23 किलो के तीन आईईडी बम और 18 स्पाइक होल को शुक्रवार को अलग-अलग जगह से बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीबुरु से लोवाबेड़ा के आसपास जंगली क्षेत्र में पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य नक्सलियों ने दो बम लगाया था। इसमें एक 10 किलो और एक बम, आठ किलो आईईडी बम है। इसके अलावा रास्ते में छह पीस स्पाइक होल को पुलिस ने बरामद किया।
इसी तरह टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका से सरजोमबुरु के बीच एक आइईडी बम जो पांच से छह किलो और रास्ते में गड्ढा करके बरामद किया। पुलिस ने सभी बम को जंगल में ही नष्ट कर दिया। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, कोबरा 209, 203 बटालियन, सीआरपीएफ के 197,193,174,157, 134 ,60,26,07, 5. बम निरोधक दस्ता सीआरपीएफ 60 बटालियन और झारखंड जगुआर शामिल थे।