Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:58
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Chaibasa: नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दस लाख का इनामी जोनल कमांडर सहित 5 नक्सली मारे गए, दो को जिंदा पकड़ा ढेर
    Headline

    Chaibasa: नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दस लाख का इनामी जोनल कमांडर सहित 5 नक्सली मारे गए, दो को जिंदा पकड़ा ढेर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 17, 2024Updated:June 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    इंसास, दो एसएलआर और तीन रायफल सहित अन्य हथियार बरामद

    Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल में सोमवार की सुबह  सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में  सुरक्षाबलों ने  5 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी है। मारे गए नक्सलियों में 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर भी है। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हई है।

    उन्होंने बताया कि दो नक्सलियों को जीवित पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। इनमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है। मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली शामिल है। अभी तलाशी अभियान जारी है। मारे गए नक्सलियों की प्रारंभिक पहचान जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम, महिला नक्सली कैडर जुनगा पुर्ति उर्फ मारला और सपनी हांसदा के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए दो नक्सलियों की पहचान टाइगर उर्फ पांडू हांसदा और बातरी पांडा के रूप में हुई है।

    मारला को छोड़कर सभी मारे गए नक्सलियों के जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर इनाम घोषित था। सिंगराई उर्फ मनोज पर 10 लाख रुपये, कांडे और सूर्या पर क्रमश: पांच लाख और दो लाख रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान टाइगर उर्फ पांडू हांसदा और बातरी देवी देवगम के रूप में हुई है। पांडू हांसदा पर दो लाख रुपये का इनामी एरिया कमांडर है। बातरी देवी महिला नक्सली है। गुवा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना पर सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम को इस अभियान में यह कामयाबी मिली। कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल भी रहे।

    आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के बाद संयुक्त बलों ने एक विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर शामिल थे।

    सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ जवानों के जवाबी फायरिंग में पांच नक्सली मारे गये जबकि दो नक्सली भागने के दौरान पकड़े गए। इलाके में सर्च अभियान जारी है। घटनास्थल से अबतक एक इंसास, दो एसएलआर, तीन रायफल और एक नाइन एमएम पिस्टल बरामद किया गया है। आईजी अभियान ने नक्सलियों से आह्वान किया है कि वह हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में जुड़कर झारखंड के विकास से जुड़ें और सरकार की नीति के तहत सरेंडर करें। झारखंड पुलिस उनका स्वागत करेगी।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chaibasa encounter Female Naxalite zonal commander
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.