Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हमले के बाद केंद्र दिल्ली CM रेखा गुप्ता को मिला Z श्रेणी की सुरक्षा
    Headline

    हमले के बाद केंद्र दिल्ली CM रेखा गुप्ता को मिला Z श्रेणी की सुरक्षा

    today post liveBy today post liveAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    News Delhi :-  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल ही में हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया है। अब उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की Z श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके तहत सीएम की सुरक्षा में अब दिल्ली पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के प्रशिक्षित जवान भी तैनात रहेंगे।

    आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने यह कदम सीएम पर बढ़ते खतरे के आकलन के बाद उठाया है। दिल्ली पुलिस पहले से उनकी सुरक्षा में थी, लेकिन अब यह व्यवस्था और भी मजबूत कर दी गई है।

    इसी बीच दिल्ली के सातों भाजपा सांसद – रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज, हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदेलिया – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक एक्स पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सीएम गुप्ता ने पिछले छह महीनों में विकास के कई बड़े कार्य किए हैं। उनके काम करने का अंदाज जनता के बीच लोकप्रिय हुआ है, लेकिन कुछ तत्वों को यह स्वीकार्य नहीं है।

    सांसदों ने कहा कि रेखा गुप्ता जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए जमीन पर उतरकर काम करती हैं। इसी कारण लोग उन्हें “विकास की देवी” के रूप में देखने लगे हैं। उन्होंने सीएम के बुलंद हौसले और विकास की राह पर उनके अडिग इरादे की सराहना की।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सांसदों से मुलाकात के दौरान कहा कि ऐसे हमले उनके विश्वास और दिल्ली के विकास के प्रति जुनून को कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ के बाद पहले की तरह उनके बीच काम करती रहेंगी।

    इधर, मुख्यमंत्री पर हमले के आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया को बुधवार रात तीस हजारी कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    दिल्ली BJP सांसद मुलाकात दिल्ली CM रेखा गुप्ता दिल्ली की राजनीति बड़ी खबर रेखा गुप्ता Z श्रेणी सुरक्षा रेखा गुप्ता पर हमला सीआरपीएफ सुरक्षा दिल्ली
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.