Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 18:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जाली नोट मामले में एसबीआई मुख्य प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज
          Headline

          जाली नोट मामले में एसबीआई मुख्य प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 26, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          सहरसा। एसबीआई मेन ब्रांच द्वारा रुपए जांच के दौरान पकड़े गए जाली नोट मामले में एसबीआई मेन ब्रांच के मुख्य प्रबंधक द्रविण कुमार ठाकुर की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा है कि सोमवार की सुबह 11:44 बजे महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस सर्विस लिमिटेड और भी-मार्ट रिटेल लिमिटेड का सीएमपी कैश वाहक एवं सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी निवासी प्रमोद भगत के पुत्र रितिक कुमार दो पर्ची द्वारा कुल 8 लाख 56 हजार 481 रुपए लेकर पहुंचा। जिनमें से कुल 6 लाख 79 हजार 812 रुपए महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस की थी। जबकि कुल 1 लाख 76 हजार 671 रुपए भी-मार्ट की थी। ऐसे में वे दो पर्ची का कुल 8 लाख 56 हजार 481 रुपए अलग-अलग जमा पर्ची के साथ कैश काउंटर पर नियुक्त कैशियर मेघा त्यागी के पास जमा करने के लिए दिया। इनके द्वारा पैसा लेकर जमाकर्ता को पर्ची दे दिया गया। जा

          वे पैसा जमा करने के बाद ब्रांच में दिन के 12:47 बजे वापस चले गए। इनके जाने के बाद मेघा त्यागी द्वारा जमा किए गए पैसा को नीचे जाकर सेटिंग के क्रम में जब नोटों की गिनती एवं जांच की गई। जिसमे कुछ नोट जाली पाए गए। जिनमें से कुल राशि में से 500 के कुल 549 नोट यानी कुल 2 लाख 74 हजार 500 रुपए की करेंसी जाली पाया गया। जाली नोट करेंसी नोट कुल 4 संख्याओं के थे। जिनमें एक 3 ईएन 925693 , दूसरा 8 एचएन 037457 , तीसरा 6 डीक्यू 665214 और चौथा 6 डीक्यू 665213 सीरीज में थे। हालांकि उन्होंने अपनी शिकायत में किसी को भी आरोपी नहीं बनाया है। ऐसे में कैश कैरी बॉय रितिक रोशन और भी-मार्ट के मैनेजर एवं मुजफ्फरपुर निवासी मनीष कुमार के अलावे महिंद्रा एंड महिंद्रा के कैशियर एवं अकाउंटेंट को पूछताछ के लिए रोक रखा है।

          सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि कैश कैरी बॉय द्वारा महिंद्रा एवं महिंद्रा फाइनेंस और भी-मार्ट से रुपए की कलेक्शन की गई थी। नोट कहां से जाली निकला। इसकी जांच हो रही है। भी-मार्ट , महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस और सीएमसी कैश कैरी बॉय के साथ बैंक की भूमिका आदि सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एसबीआई जांच जाली नोट महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस सर्विस लिमिटेड और भी-मार्ट रिटेल लिमिटेड मामला दर्ज सहरसा न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.