Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 June 2025 || 17:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: भाजपा के सचिवालय घेराव मामले में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद सहित 41 पर मामला दर्ज
    Headline

    Ranchi: भाजपा के सचिवालय घेराव मामले में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद सहित 41 पर मामला दर्ज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi: भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुई पत्थरबाजी और उपद्रव की घटना को लेकर धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। मंगलवार देर रात कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर तीन पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद सहित 41 लोगों पर केस दर्ज किया गया। इस मामले में अज्ञात हजारों कार्यकर्ताओं को आरोपित बनाया गया है। सभी आरोपितों पर उपद्रव करने, दंगा भड़काने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने और दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

    जानकारी के अनुसार धुर्वा थाना में जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, इनमें सांसद संजय सेठ, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद समीर उरांव, सांसद सुनील कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक अमित मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक विरंची नारायण सिंह, पांकी के श्यामनंदन ओझा, शत्रुघ्न सिंह और आरती कुजूर का नाम शामिल है. इसके अलावा जमशेदपुर के प्रदीप मुखर्जी, अनीता सोरेन, मुनचुन राय, उमेश यादव, वीरेंद्र यादव, ललित ओझा, केके गुप्ता, कुलवंत सिंह , अशोक कुमार, रमेश सिंह, रमेश नाथ तिवारी, संजीव कुमार सिंह, ब्रजकांत केसरी, गुजन यादव, अमित कुमार, विकास कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, कुमकुम देवी, कामेश्वर सिंह, अमित भैया उर्फ अमित कुमार, कमलेश राम, नीलम चौधरी, साधु मांझी, विमल मरांडी, आनंद यादव, त्रिलोचन कुमार पासवान, संजू पांडेय, अमर नाथ कुमार सिंह और दीपक बड़ाईक पर भी मामला दर्ज किया गया है।

    धुर्वा थाना में दर्ज कराये गये मामले में कहा गया है कि 11 अप्रैल को भाजपा का सचिवालय घेराव कार्यक्रम घोषित था। इसको लेकर डीसी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से दंडाधिकारी, अधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती संबंधित आदेश जारी किया था। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए धुर्वा गोलचक्कर से चांदनी चौक हटिया तक 11 अप्रैल की सुबह आठ बजे से रात के 11.30 बजे तक धारा 144 लगाया गया था। इसके बाद भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग उखाड़ने और हटाने की प्रयास किया। वे उपद्रवियों की तरह व्यवहार करने लगे, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और दंडाधिकारी को निशाना बनाकर बोतल फेंके, पत्थरबाजी की।

    वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन के क्रम में पुलिस की लाठी और टीयर गैस के शिकार सौ से अधिक कार्यकर्ता रांची के विभिन्न अस्पताल में चिकित्सा करा रहे है।इनमे आधे से अधिक दूसरे जिले के है जो पार्टी के बुलाने पर राजधानी पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी और पत्रकारो पर पुलिस ने निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज और टीयर गैस का प्रयोग किया । इनमें कई ऐसे लोग भी शामिल बताये जा रहे है जो वहां रहते है ।भाजपा से उनका दूर दूर तक नाता नही है वो भी पुलिस के कोप भाजन का शिकार हो गये।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एफआईआर भाजपा मुख्यमंत्री रांची न्यूज सचिवालय घेराव सांसद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    बासुकीनाथ धाम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की पूजा-अर्चना, देशवासियों के लिए मांगी सुख-शांति की कामना

    June 4, 2025

    छत्तीसगढ़ में “करणी सेना नेता के भाई  हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की नकदी, हथियार और लग्ज़री गाड़ियां जब्त”

    June 4, 2025

     सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर  झारखंड बंद: रांची और सिमडेगा में आदिवासी मोर्चा के समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट मोड में

    June 4, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.