Saraikela News:- झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर दारुदा गांव के पास तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह कंटेनर में धंस गया और चालक स्टेयरिंग के पास बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार को काटकर चालक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी
ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर के बाद कंटेनर में फंसी कार करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई। इस हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ घंटों बाद सड़क यातायात सामान्य हो सका।
हादसे में घायल पांचों यात्रियों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है
पुलिस ने बताया कि मृत चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। कार और कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि तेज रफ्तार और

