Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 20 August 2026 || 20:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर में कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 8 घंटे में यूपी से बरामद, चार अपहर्ता गिरफ्तार
          Headline

          मुजफ्फरपुर में कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 8 घंटे में यूपी से बरामद, चार अपहर्ता गिरफ्तार

          जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिसकॉट गली से बुधवार को दिनदहाड़े मुर्गी फार्म कारोबारी चंदन कुमार का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Muzaffarpur News: जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिसकॉट गली से बुधवार को दिनदहाड़े मुर्गी फार्म कारोबारी चंदन कुमार का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद बदमाश कारोबारी को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में ले गए और एक खंडहरनुमा मकान में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद बदमाशों ने वीडियो कॉल के जरिए कारोबारी की पत्नी को उसकी पिटाई करते हुए दिखाया और रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर कारोबारी की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी कर रहे थे। टीम में टाउन डीएसपी-1 सुरेश कुमार, मिठनपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार और डीआईयू के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार को शामिल किया गया।

          पुलिस ने अपहरण के बाद बदमाशों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय जांच का सहारा लिया। जांच के दौरान पुलिस को अपहरणकर्ताओं के संभावित ठिकाने की जानकारी मिली। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

          पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कारोबारी चंदन कुमार को अपहरण की घटना के करीब आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को भी गिरफ्तार किया।

          गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार उर्फ सूरज कुमार सिंह उर्फ सूरजभान सिंह, सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी रौशन कुमार, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र निवासी गौरव सिंह और समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

          सिटी एसपी ने बताया कि कारोबारी का अपहरण कार सवार चार बदमाशों ने किया था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए कारोबारी को आठ घंटे के अंदर सुरक्षित बरामद कर लिया। घटना में इस्तेमाल एक वाहन और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

          फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपहरण की पूरी साजिश, फिरौती मांगने के पीछे की वजह और गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          10 Lakh Ransom 10 लाख फिरौती Businessman Rescued From Ballia Four Kidnappers Arrested Muzaffarpur Businessman Kidnapping Poultry Farm Businessman Kidnapping चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार बलिया से कारोबारी बरामद मुजफ्फरपुर कारोबारी अपहरण मुर्गी फार्म कारोबारी अपहरण
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में बंधक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

          August 20, 2026

          धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद घर में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने और नकदी ले उड़े

          August 20, 2026

          105 किमी की अनोखी कांवड़ यात्रा, आंखों पर पट्टी बांध देवघर जा रहे भक्त

          August 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू के 50 मजदूर कर्नाटक में बंधक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

          मुजफ्फरपुर में कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 8 घंटे में यूपी से बरामद, चार अपहर्ता गिरफ्तार

          धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद घर में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने और नकदी ले उड़े

          105 किमी की अनोखी कांवड़ यात्रा, आंखों पर पट्टी बांध देवघर जा रहे भक्त

          वंदे मातरम पर सियासी संग्राम तेज, अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला,तुष्टिकरण का लगाया आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.