Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 10:05
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नवादा में ओवरटेक के चक्कर में बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत
    Headline

    नवादा में ओवरटेक के चक्कर में बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nawada News:  नवादा-जमुई राज्य पथ पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की मड़हल गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद  बस युवक को  रौंदते हुए थोड़ी दूर जाकर बिजली के पोल में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पर सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई है। युवक की पहचान छोटकी मड़हल गांव के हरेराम चौहान के 25 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद चौहान के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर खपुरा मोड़ स्थित अपनी दुकान जा रहा था। इसी दौरान पकरीबरावां से नवादा की ओर जा रहे पांडव बस की चपेट में आ गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांडव बस काफी तेज रफ्तार में थी। आगे जा रहे एक दूसरे बस को ओवरटेक करने की चक्कर में बस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक बस को भगाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा कर वहीं पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
    आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही युवक के स्वजन एवं गांव वाले घटनास्थल की ओर दौड़े। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने नवादा-जमुई स्टेट हाइवे को घटनास्थल पर ही जाम कर दिया। इससे स्टेट हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि ग्रामीणों द्वारा परीक्षार्थियों के वाहन एवं एंबुलेंस को नहीं रोका गया। दुर्घटना एवं जाम की सूचना पाकर मौके पर पकरीबरावां की पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार दलबल के साथ पहुंच ग्रामीणों को समझा- बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किए, लेकिन ग्रामीण डीएम-एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि बस से हमेशा हादसा होता रहता है। बस चालकों के लाइसेंस की जांच की जाए। थानाध्यक्ष ने जांच का भरोसा दिलाया। पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत बीस हजार रुपए एवं कबीर अंत्येष्टि के तहत मुखिया संदीप राजवंशी के द्वारा तीन हजार रुपए दिया गया। करीब तीन घंटे बाद जाम हटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है।

    सड़क दुर्घटना में युवक प्रह्लाद चौहान की मौत के बाद स्वजन का रो- रोकर बुरा हाल है। स्वजन दहाड़े मार रो रहे हैं। युवक की मां उर्मिला देवी जवान बेटे के शव से लिपट रो-रोकर बेहोश हो रही थी। पिता हरेराम चौहान एवं अन्य स्वजन की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम थी। युवक काफी होनहार था। वह खपुरा मोड़ पर दुकान किए हुए था, जिससे उसके परिवार की जीविका चल रही थी। एक वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जिसके बाद परिवार की बोझ उसके कंधों पर थी। कमाऊ बेटा के चले जाने से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में उसका रिश्ता तय हुआ था, परंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Nawada-Jamui State Highway Pakribarawan police station area road accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.