Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:46
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Bokaro: राज्य को लूटने ,जनता को ठगने वाली राज्य सरकार को विदा करने का संकल्प लें- बाबूलाल मरांडी
    Headline

    Bokaro: राज्य को लूटने ,जनता को ठगने वाली राज्य सरकार को विदा करने का संकल्प लें- बाबूलाल मरांडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    कार्यकर्ता 365 दिन पार्टी केलिए साधना और संघर्ष करता है : बाबूलाल मरांडी

    Bokaro:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज बोकारो विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान एवम विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।  मरांडी ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही साल में 365दिन साधना और संघर्ष करता है। असली लड़ाई बूथ पर होती है।कार्यकर्ता ही बूथों पर जूझता है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी ठगबंधन ने भाजपा और एन डी ए के खिलाफ दुष्प्रचार की पराकाष्ठा कर दी। संविधान बदलने,आरक्षण खत्म करने जैसी बातों का दुष्प्रचार किया। लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से देश तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प पूरा हुआ।

    उन्होंने कहा कि आजाद भारत में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कांग्रेस और इंडी एलायंस के नेता इस बात को पचा नहीं पा रहे। कांग्रेस के युवराज इस बात को समझ नही कर पा रहे कि आखिर कैसे एक गरीब चाय वाले का बेटा भारत जैसे विशाल देश का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं। झारखंड को भी देखे तो जनता ने राज्य के ठगबंधन के खिलाफ जनादेश दिया है । 9संसदीय सीट पर एन डी ए की जीत हुई।81लाख मत प्राप्त हुए। 50से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में एन डी ए गठ बंधन आगे रहा।

    कहा कि इतना ही नहीं राज्य में सत्ताधारी गठबंधन के तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित 7मंत्री अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में इंडी एलायंस को जीत नही दिला सके। इंडी एलायंस को 66लाख वोट ही प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को भाजपा पर भरोसा है। राज्य में जितने भी विकास कार्य दिखते हैं वे भाजपा सरकारों की देन है।कहा कि इंडी ठगबंधन ने तो केवल राज्य को लूटा है।
    कहा कि खान,खनिज , बालू, पत्थर सब लूट लिए।गरीबों के जमीन लूट लिए। युवाओं की नौकरियों लूट ली।कहा कि जेपीएससी , जेएसएससी की एक भी परीक्षा इनके कार्यकाल में सफल नहीं हुई।सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी। प्रश्न पत्र लीक हुए।पद की लाखों में बोली लगाई गई।
    उन्होंने कहा कि आखिर गरीब बाप का बेटा कहां से लाखो रुपए रिश्वत देगा नौकरी पाने केलिए।

    कहा इस सरकार ने सभी को ठगा है। 5लाख प्रतिवर्ष नौकरी देने की बात या बेरोजगारी भत्ता देने की बात विधानसभा के अंदर कही लेकिन किया कुछ भी नही।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड केलिए कई विकास कार्य किए।हाईवे,सड़क,बिजली, एम्स,हवाई अड्डे,सिंदरी कारखाना को फिर से चालू करना जैसे कार्य मोदी सरकार की देन है। इसके अलावा चाहे बाबूलाल मरांडी की सरकार रही हो या अर्जुन मुंडा ,रघुवर दास की तीव्र विकास की योजनाएं चली।धरातल पर काम दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तीव्र विकास की कुंजी है। कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनाने के बाद झारखंड को विकसित झारखंड,भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने केलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार बनाने का संकल्प लें।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    B J P Babulal Marandi double engine Jharkhand News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.