Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 01:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पंचखेरो डैम में डूबे सभी लोगो के शव निकाले गए, एनडीआरएफ का सर्च अभियान पूरा
          Headline

          पंचखेरो डैम में डूबे सभी लोगो के शव निकाले गए, एनडीआरएफ का सर्च अभियान पूरा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 19, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          कोडरमा।  पंचखेरो डैम में रविवार को हुए नाव हादसे में डूबे सभी 8 लोगो के शव को एनडीआरएफ की टीम ने 36 घंटे के रेस्क्यु ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया है। मंगलवार की सुबह शेष बचे हर्षल कुमार 8 वर्ष एवं साक्ष्मा उर्फ छोटी 4 वर्ष का शव भी निकाल लिया गया। इसके पूर्व सोमवार को सीताराम यादव 40 वर्ष, सेजल 16 वर्ष, पलक 14 वर्ष, अमित कुमार सिंह 14 वर्ष, राहुल 16 वर्ष और शिवम 17 वर्ष के शव निकाले गए थे। इसके साथ ही एनडीआरएफ टीम का सर्च अभियान खत्म हो गया।  गौरतलब हो कि रिववार को हुए नाव हादसे के बाद प्रशासन की सूचना पर रांची से एनडीआरपएफ की टीम शाम 6 बजे घटनास्थल पर पहुॅच रेस्क्यु ऑपरेशन शुरु किया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण पहले दिन कोई सफलता नही मिली।

          गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव निवासी  प्रदीप सिँह अपने दोनों बच्चों समेत नौ लोगों के साथ रविवार  की सुबह  पंचखेरो डैम में घूमने आए थे इस दौरान नाव में नौका विहार के दौरान  नाव में पानी भर जाने से नाव डूब गया था। घटना में  प्रदीप सिंह व नाविक  तैर कर बाहर निकल पाए थें।  निकाले गए शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से ही कोडरमा व गिरिडीह के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे थें।

           पंचखेरो डैम में हुई नाव दुर्घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर के बाद मंगलवार को केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी  संसद सत्र छोड़कर गिरिडीह जिले के खेतों गांव पहुंची। केन्द्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हमेशा उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
          अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पूरा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र उनका परिवार है और पूरे क्षेत्र के लोग उनके परिजन| आज जब मेरे परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है तो मैं दूर कैसे रह सकती थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जिम्मेवार पदाधिकारियों से इस मसले पर लगातार बात हो रही है। मृतकों के परिजनों को यथाशीघ्र यथोचित मुआवजा देने की मांग की गयी है। मंत्री के साथ कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने भी शोकाकुल परिवारों से मिलकर ढाँढस बंधाया । उन्होने सभी नौका विहार वाले स्थलों को लेकर अधिकारियों को  सतर्क किया है । उन्होने  कहा  सभी नौकायान रजिस्टर्ड होना चाहिए, कुशल नाविक होने चाहिए, नौका चुस्त दुरुस्त फिट होने चाहिए, सेफ्टी जैकेट की व्यवस्था होनी चाहिए, तट पर आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए,क्षमता पर विशेष ध्यान होनी चाहिए ।

          अन्नपूर्णा देवी एनडीआरएफ कोडरमा न्यूज पंचखेरो डैम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.