Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 23:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: फारबिसगंज-सहरसा- दरभंगा रेलखंड पर दो ट्रेनों की मिली बोर्ड से मंजूरी
          Headline

          Araria: फारबिसगंज-सहरसा- दरभंगा रेलखंड पर दो ट्रेनों की मिली बोर्ड से मंजूरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 22, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria: कुसहा त्रासदी के बाद पिछले 15 वर्षों से ट्रेनों के परिचालन की आस का बाट जोह रहे फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड और 89 वर्षों के बाद फारबिसगंज-दरभंगा रेलखंड पर शीघ्र ही दो एक्सप्रेस जोड़ी प्रतिदिन दौड़ेगी। सीआरएस के इंस्पेक्शन में हरी झंडी मिलने के बावजूद ट्रेनों के परिचालन शुरू नहीं होने से सीमा क्षेत्र में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था और आंदोलन का रूप लेता जा रहा था। इसी क्रम में पिछले दिनों अररिया,सुपौल,सहरसा,दरभंगा समेत कई जिलों के लोगों ने ट्वीटर पर ट्रेन का परिचालन शुरू करने को लेकर ट्रेंड चलाया था। जिसमे 22 हजार से अधिक लोगों ने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री,रेलमंत्री,रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित जनप्रतिनिधियों से इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन शुरू करने की गुहार लगाई थी।

          परिणाम स्वरूप रेलवे बोर्ड में ट्रेनों के परिचालन को लेकर फंसा प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। फिलहाल दो एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को रैली बोर्ड द्वारा मंजूरी दी गई है,लेकिन ट्रेन का परिचालन कब से शुरू होगा।इसकी तिथि तय नहीं की गई है।रेलवे मंत्रालय के रेलवे बोर्ड की ओर से दानापुर-जोगबनी डेली एक्सप्रेस और जोगबनी-सहरसा डेली एक्सप्रेस ट्रेन को भाया ललितग्राम और फारबिसगंज होते हुए फिलहाल परिचालन के लिए मंजूरी मिली है।

          केन्द सरकार के रेलवे मंत्रालय के रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा की ओर से बकायदा इसको लेकर पत्र भी जारी कर दिया गया है।पत्र में ट्रेन का परिचालन कब से शुरू होगा,इसका कोई जिक्र नहीं है।दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस डेली दानापुर से सुबह छह बजकर दस मिनट में खुलेगी और दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट में जोगबनी पहुंचेगी।

          जोगबनी से यह ट्रेन सुबह पांच बजे खुलकर दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट में दानापुर पहुंचेगी।दानापुर और जोगबनी के बीच इस ट्रेन का स्टॉपेज पाटलिपुत्र,हाजीपुर,मुज्जफरपुर,समस्तीपुर,दरभंगा,सकरी,झंझारपुर,निर्मली,सरायगढ़,ललितग्रम,फारबिसगंज स्टेशन पर दिया गया है।वही प्रतिदिन चलने वाली जोगबनी-सहरसा डेली एक्सप्रेस जोगबनी से शाम 4 बजकर 30 मिनट में खुलेगी और फारबिसगंज, ललितग्राम,सरायगढ़, सुपौल रुकते हुए सहरसा रात 9:40 में पहुंचेगी। जबकि सहरसा से यह ट्रेन रात 11:55 में खुलकर सुबह 4:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

          रेलवे बोर्ड की ओर से संबंधित रेलवे जोनल और मंडल कार्यालय को पत्र की प्रतिलिपि प्रेषित कर सूचना दे दी गई है। हालांकि इस रेलखंड के दो महत्वपूर्ण स्टेशन नरपतगंज और राघोपुर में इन दोनो ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं दिया गया है, जिससे नरपतगंज और राघोपुर के रेल यात्रियों में खासा रोष देखा जा रहा है।

          अररिया न्यूज ट्रेन परिचालन फारबिसगंज-सहरसा- दरभंगा रेलखंड रेंलवे मंत्रालय स्वीकृति
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.