Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 00:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी: अमित शाह
          Headline

          बिहार में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी: अमित शाह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 24, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना/किशनगंज। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पत्रकारो से बातचीत में कहा कि बिहार में अब हम पूर्ण बहुमत से सरकार में आएंगे। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और सीएम नीतिश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि दोनो की उम्र हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सीबीआई राहुल गांधी से नहीं डरी तो तेजस्वी से क्या डरेगी।

          अमित शाह ने यह भी कहा कि सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है। यह बिहार का हिस्सा है और बिहार में ही रहेगा। सबकी सुरक्षा होगी। किसी को भी असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है।चुनाव की बात पर गृहमंत्री ने कहा कि इसके लिए हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। अभी हमारा फोकस-2024 लोकसभा का चुनाव है। इस चुनाव के तुरंत बाद हम बिहार के लिए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे और उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे।

          अमित शाह ने बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजद के साथ गए, यह बात तो समझ में आती है लेकिन उन्होंने भाजपा को क्यों छोड़ा यह समझ से परे है। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों बिहार को गुमराह कर रहे। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री की रेस में कहीं नहीं है। वह कहीं से चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। यदि विपक्ष की तरफ से कोई उम्मीदवार होगा तो वह राहुल गांधी होंगे। शाह ने दावा किया कि वे यहां कम से कम 32 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। साथ ही कहा कि अब नीतीश कुमार के भाजपा में आने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं।

          जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और तेजस्वी यादव की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह दोनों नेता ऐसे ही बोलते रहते हैं। ललन सिंह की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का जैसा डीएनए है वह लालू यादव का ही है। जैसा पिता होता है वैसा ही पुत्र होता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को किशनगंज में प्रदेश भाजपा के सभी छोटे-बड़े नेताओं के साथ बैठक कर अमित शाह ने 2024 लोकसभा चुनाव का मंत्र के साथ टास्क भी दिया। उन्होंने भाजपा नेताओं को कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो।

          केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह किशनगंज के मां बूढ़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे किशनगंज में एसएसबी की 5 सीमा चौकियों का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एसएसबी जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी तारीफ की।

          उन्होंने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ों में एसएसबी जवानों को लगातार मिल रही सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि एसएसबी जवानों ने नक्सलियों से जो लड़ाई लड़ी है वह काबिल-ए-तारीफ है। यही वजह है कि अब बिहार-झारखण्ड में नक्सली खत्म होने की स्थिति में हैं। या यूं कहें तो इन क्षेत्रों में अब नक्सली खत्म हो चुके हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री आज शाम पूर्णिया के चूनापूर हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां से वे बिहार के दो दिनों का दौरा पूरा कर वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          किशनगंज न्यूज केंद्र शासित प्रदेश केंद्रीय गृहमंत्री तेजस्वी सीबीआई सीमांचल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.