Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 May 2025 || 05:34
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड विधानसभा के बाहर पांचवें दिन भी भाजपा विधायको का धरना, सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित
    Headline

    झारखंड विधानसभा के बाहर पांचवें दिन भी भाजपा विधायको का धरना, सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची।  झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे दिन गुरूवार को भी भाजपा विधायको ने सदन के बाहर और अंदर प्रदर्शन और घरना कर बवाल किया। सदन के बाहर किए गए घरना के दौरान सरकार पर गौ तस्करो सहित बालू, कोयला और पत्थर के तस्करो को संरक्षा देने का आरोप लगाया। वहीं सदन के भीतर भी बवाल किया। विपक्ष के हंगामे के कारण निर्धारित अवधि से एक दिन पहले विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा विधायकों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के संरक्षण में राज्य में बालू, कोयला और पत्थर की अवैध तस्करी हो रही है। भाजपा विधायकों ने दारोगा संध्या तोपनो की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की।

    भाजपा विधायक बिरंची नारायण सिंह ने कहा कि गोहत्या पर रोक कैसे लगे, गौ तस्करों पर कार्रवाई और दोषियों को सजा का सवाल राज्य के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। स्पीकर ने उन्हें सवाल पूछने के लिए पुकारा था। तब वह अपने साथी विधायकों के साथ वेल में हंगामा कर रहे थे। बिरंची नारायण ने कहा कि गौ तस्करों द्वारा संध्या टोपनो की हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर वेल में भाजपा के विधायक हंगामा कर रहे थे।

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के कारण निर्धारित समय से एक दिन पहले ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा को बनाये रखने के लिए और जो बार-बार ऐसे सदन की कार्यवाही में व्यवधान पैदा किया जा रहा था। ऐसे में सदन की गरिमा को बचाये रखने के लिए अनिश्चितकाल के लिए सदन को स्थगित कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का सत्र 29 जुलाई से शुरू होकर पांच अगस्त तक आहूत था। इसमें छह दिन का कार्य दिवस था लेकिन एक दिन पहले ही स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को सभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने भाजपा के चारों विधायकों का निलंबन वापस ले लिया।
    संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम में चारों भाजपा विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग की थी। स्पीकर ने कहा कि भानु प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, जेपी पटेल और रणधीर सिंह का निलंबन वापस लिया जाता है। उन्होंने कहा कि सहमति और असहमति संसदीय परंपरा का अलंकार है। चारों विधायकों को निलंबित किया जाना पीड़ादायक है लेकिन संवैधानिक परंपरा की रक्षा के लिए ऐसे कठोर कदम उठाना पड़ा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गौ तस्करी भाजपा रांची न्यूज विधानसभा हंगामा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 20 इनामी नक्सली सहित 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    May 23, 2025

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    May 23, 2025

    पलामू में शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला ,परिजनों ने लगाया ह/त्या का आरोप

    May 23, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    पलामू में शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला ,परिजनों ने लगाया ह/त्या का आरोप

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.