Ranchi: गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने दिलीप कुमार वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। गांडेय विधानसभा सीट पर 20 मई को उपचुनाव होना है। गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से विधानसभा सीट रिक्त हुई थी।
दिलीप वर्मा कोडरमा के भूतपूर्व सांसद रीतलाल वर्मा के भतीजे हैं और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा उनके चचेरे भाई हैं जबकि गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा उनके मामा हैं। दिलीप ने राजनीतिक करियर की शुरूआत बाबूलाल के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा से की थी। झाविमो का भाजपा में विलय के बाद भी उनका बाबूलाल से संबंध बना रहा। झामुमो छोड़ने के बाद वो भाजपा में आए और पार्टी ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।