Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 October 2026 || 00:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड की खनिज संपदा पर है भाजपा की नजर  : हेमंत सोरेन
          Headline

          झारखंड की खनिज संपदा पर है भाजपा की नजर  : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News:   मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को चतरा जिले के टंडवा प्रखंड मुख्यालय में चुनावी सभा की। सिमरिया विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी मनोज चंद्रा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर झारखंड के खनिज संपदा, जल-जंगल एवं जमीन पर है। वे बड़े पैमाने पर पूंजीपति मित्रों को स्थापित करना चाहते हैं और यहां के लोगों को विस्थापित करने की मंशा है। गरीबों और आदिवासियों का जल-जंगल, जमीन की बात एक जुमले की तरह बड़े-बड़े मंचों से वे बोलते हैं। इस राज्य में उद्योग से लेकर खनन में अपने व्यापारी मित्रों को बैठना चाहते हैं। यहां के आदिवासियों और मूल वासियों को बेदखल करने का इनकी सोची समझी षड्यंत्र है। ये आपके बीच घुसकर हमें बिखरने का प्रयास करते हैं।

          उन्हाेंने कहा कि 25 वर्षों के झारखंड में ये 20 वर्षों तक सिंहासन पर बैठे रहे। डबल इंजन की सरकार में यहां के लोगों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पूंजीपतियों को मदद पहुंचाने के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार आज तक कितने आदिवासी, दलित, मूलवासी व अल्पसंख्यक का भला किए हैं। सिर्फ हिंदू व मुस्लिम करके लड़ाना चाहते हैं। घुसपैठ मेरा व्यक्तिगत मामला नहीं है। यह राष्ट्र का मामला है। केंद्र सरकार इसे नियंत्रित करती है। इस मामले पर देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बताना चाहिए आखिर घुसपैठियों क्यों बढ़ रहे हैं। देश और सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार पर है। ऐसे में यह इस मसले को उछालकर राज्य सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। इनका वश चले तो जात धर्म के नाम पर एक दूसरे में फूट डलवाते ही हैं अब यह घर-घर लड़वाना भी शुरू कर दिए हैं।

          उन्हाेंने कहा कि जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। हमने राज्य में विस्थापन आयोग भी बनाया है। हर एक विस्थापित को हक़-अधिकार देने का काम करेगी अबुआ सरकार। चतरा के लोगों ने विस्थापन का दर्द सहा है। भाजपा बतायें कि इनके लिए क्या किए। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक दर्जन मुख्यमंत्री, दो दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री मंडराने लगे हैं। आसमान में जितने भी गिद्ध मंडरा रहे हैं तीर धनुष की वार से सभी को जमीन पर लाया जाएगा।

          उन्हाेंने कहा कि झारखंड में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत से घटकर 14 प्रतिशत बाबूलाल मरांडी व भाजपा सरकार ने किया। ये गैस सिलेंडर ₹500 में देने की बात करते हैं। 2014 से लेकर आज तक वे महंगे गैस सिलेंडर बेचते रहे। आज असम, मध्य प्रदेश, यूपी और छत्तीसगढ़ में ये दाम कम क्यों नहीं करते हैं। आदिवासी व गरीब विरोधी भाजपा वाले यह कभी नहीं चाहते हैं कि एक गरीब आदिवासी उनके बगल में बैठे। उन्होंने अपने शासनकाल में किए कार्यों को रखा और कहा कि महिला सशक्तिकरण अबुआ सरकार ने किया है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से पार्टी प्रत्याशी मनोज चंद्रा को जीताने की अपील की

          bjp Hemant Soren JMM candidate
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          October 25, 2026

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          October 25, 2026

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          October 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          पलामू में गीता देवी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील

          इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; सुपौल में शादी के 9 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.