Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 March 2026 || 14:21
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»करोड़ों की संपति का मालिक निकला बिहार का सिपाही
    Headline

    करोड़ों की संपति का मालिक निकला बिहार का सिपाही

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना।आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई (ईओयू) की टीम ने मंगलवार को पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज के कई ठिकानों पर छापामारी कर करोड़ों की संपति का खुलासा किया है। पटना के बेउर के अलावा नरेंद्र कुमार धीरज के भाइयों और भतीजे के भोजपुर स्थित नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चली जिसमें 9.47 करोड़ की संपति का पता चला है।

    नरेंद्र कुमार धीरज पर भ्रष्टाचार के जरिए अपने और अपने परिवार-रिश्तेदारी के लोगों के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाने का आरोप लगा है।आरा के रहने वाले इस सिपाही के कुल 7 भाई हैं। बिहार पुलिस में आने से पहले इनके पास सिर्फ 3-4 बीघा पुश्तैनी जमीन थी। इनके पूरे परिवार में इनके अलावा कोई भी सरकारी नौकरी नहीं करता है। सिर्फ यही एक सिपाही हैं। बावजूद इसके सभी भाईयों व भतीजों के नाम से कई मकान और जमीन है।

     

    ईओयू की नौ अलग-अलग टीमों ने पटना, आरा और अरवल जिलों में नरेंद्र के ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। जानकारी अनुसार नरेंद्र कुमार और उनके रिश्तेदार काफी दिनों से ईओयू के रडार पर थे। जिसके बाद शिकंजा कसा गया और एक बड़ी टीम बनाकर एकसाथ कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। रेड में पता चला कि इसने पद का भ्रष्ट दुरुपयोग कर खुद और अपने घरवालों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की, जो कि इसकी सैलरी से कई गुना अधिक है।

    छापेमारी में पता चला कि नरेंद्र कुमार धीरज कोई आम सिपाही नहीं है। इसकी महीने की इनकम डीएम एसपी से भी ज्यादा है। नरेंद्र कुमार धीरज के पास कुल 9 करोड़ 47 लाख 66 हजार 745 रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसके व उनके रिश्तेदारों के आरा, पटना और अन्य जगहों पर मकान जमीन सहित पॉलिसी, बैंक खाता और वाहन के क्रय का दस्तावेज है। जिसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।

    ईओयू ने बताया कि सिपाही नरेंद्र कुमार धीरज ने अपनी नौकरी के दौरान 9 करोड़ 47 लाख 66 हजार 745 रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की, जो इसके वेतन से लगभग 544 प्रतिशत अधिक है। 13 मई 1988 को नरेंद्र कुमार धीरज की नौकरी सिपाही के रूप में हुई थी। नालंदा जिला पुलिस बल में इसकी तैनाती हुई, जहां से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं।
    सीएम के गृह जिले में नौकरी की शुरुआत करने वाले इस अदना से सिपाही की सेवा अवधि करीब 33 साल 2 महीने पूरी हुई। लिहाजा इसने 398 महीने नौकरी की। अगर 9 करोड़ 47 लाख 66 हजार 745 रुपये का हिसाब निकालें तो मूल रूप से भोजपुर जिले के सहार थाना अंतगर्त मुजफ्फरपुर गांव के रहने वाले सिपाही नरेंद्र कुमार धीरज ने हर महीने 2 लाख 38 हजार 107 रुपये 39 पैसे से ज्यादा की कमाई की है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Nitish Kumar बोले—न्याय के साथ विकास, बिहार बनेगा समृद्ध राज्य,नवादा में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    March 18, 2026

    मुजफ्फरपुर में पुलिस-ग्रामीण टकराव, गोली लगने से एक की मौत,पास्को आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा, तीन पुलिसकर्मी घायल,हालात तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

    March 18, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Health : एक्सरसाइज की जरूरत नहीं…10 हजार स्टेप्स से जुड़े मिथक, जानें क्या है सच और क्या झूठ?

    Iran Israil War : चीन बढ़ा रहा ईरान की सैन्य ताकत, अमेरिका की इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    Delhi Palam Fire: एक घंटे देरी से पहुंची, हाइड्रोलिक लिफ्ट भी नहीं खुलीफायर ब्रिगेड की लापरवाही से गई 9 की जान!

    Jamtara में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    रामनवमी से पहले Hazaribagh में हाई अलर्ट: डीजीपी ने खुद संभाली कमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.