Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 7 September 2026 || 18:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: नदियों का जलस्तर बढ़ते ही गुलजार हुई बिहार की चर्चित नाव मंडी गढ़पुरा
          Headline

          Begusarai: नदियों का जलस्तर बढ़ते ही गुलजार हुई बिहार की चर्चित नाव मंडी गढ़पुरा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 11, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Begusarai:   बारिश के बाद  तमाम नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। नदी के जलस्तर में हो रहे वृद्धि से नदियों के गोद में बसे इलाके के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। नदियों का जलस्तर खतरा के पार नहीं गया है, लेकिन शासन-प्रशासन और निजी स्तर पर लोग इस आपदा से मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन के बीच एक बार फिर बिहार से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक में नाव के लिए मशहूर चर्चित मंडी बेगूसराय का गढ़पुरा जरूरतमंद ग्राहकों से गुलजार हो गया है।

          50 से भी अधिक कारीगर दिन-रात मेहनत कर नाव बना रहे हैं

          50 से भी अधिक कारीगर दिन-रात मेहनत कर नाव बना रहे हैं तथा मौसम को देखकर लग रहा है कि इस वर्ष भी यहां तीन करोड़ से अधिक का कारोबार होगा। कारीगर जहां नाव बनाने में लगे हुए हैं, वहीं अलग-अलग टीम नाव बनाने में उपयोग होने वाले जामुन की लकड़ी ला रहे हैं, आरा मशीन पर उसे नाव के लायक तैयार किया जा रहा है।

          कोशी, बागमती, कमला, महानंदा, गंडक आदि नदियों के जलस्तर में वृद्धि होते ही मधुबनी, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर के लोग नाव खरीदने के लिए गढ़पुरा पहुंच गए हैं। इसके साथ ही नेपाल से भी बड़ी संख्या में नाव के खरीददार गढ़पुरा पहुंच गए हैं। एक पटिया से लेकर तीन पटिया तक नाव अपने सामने में बैठकर बनवा रहे हैं। कुछ जरूरतमंद नेपाल वासी समय के अभाव में बना बनाया नाव भी खरीद कर ले जा रहे हैं।

          हिमालय की तराई से निकलने वाली महाकाली, करनाली, सेती, वाणगंगा, राप्ती, कोशी, गंडक एवं बागमती प्रत्येक साल अभिशाप बनकर आती है

          नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र आए खरीददार बताते हैं कि हिमालय की तराई से निकलने वाली महाकाली, करनाली, सेती, वाणगंगा, राप्ती, कोशी, गंडक एवं बागमती प्रत्येक साल अभिशाप बनकर आती है। इसके अलावा चीन की नदियों से आने वाला बेतहाशा पानी भी बर्बादी पहुंचाता है। जिसके कारण तीन से चार महीना नाव पर रहने की मजबूरी होती है।

          नाव मिलता तो बहुत जगह है, लेकिन गढ़पुरा में तैयार किया गया नाव हम लोगों की पहली पसंद होती है। यहां नाव ना केवल सस्ता मिलता है, बल्कि मजबूत भी होता है। हम लोग प्रत्येक साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण करीब सभी घर में नाव रखा जाता है। सरकार व्यवस्था करती है, लेकिन जब प्रत्येक साल इस आपदा को झेलना है तो अपना नाव रहना जरूरी है। जिसके कारण गढ़पुरा का नाव खरीदने आए हैं।

          यहां से ट्रैक्टर से नजदीकी करेह (बागमती) नदी तक ले जाने के बाद नदी के रास्ते से नाव अपने गांव ले जाएंगे। नाव खरीदने आए बमभोली यादव ने बताया कि हिमालय के जलग्रहण क्षेत्रों में होने वाली अधिक वर्षा के कारण बाढ़ से प्रभावित होते हैं। नाव बना रहे कारीगर ने बताया कि लंबे समय से बिहार एवं पड़ोसी राज्य ही नहीं, नेपाल तक गढ़पुरा के बने नाव की मांग रहती है।

          पानी में सबसे टिकाऊ माने जाने वाले जामुन के लकड़ी की नाव बनती है। एक पटिया से लेकर तीन पटिया तक एवं बड़ी-बड़ी नाव बनाई जा रही है, 25 हजार से दो लाख तक का नाव उपलब्ध है। नाव तो बहुत जगह बनते हैं, लेकिन यहां गुणवत्ता के साथ तुरंत पानी में छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार करके दिया जाता है।

          यहां से नाव खरीद कर कुछ लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव का व्यवसाय करते हैं, वहां नाव का अच्छा पैसा मिल जाता है। कुल मिलाकर कहें तो संभावित बाढ़ के मद्देनजर नाव की मंडी लोगों से गुलजार हो गई है। संभावित आपदा ने अवसर दिया है तथा पूरी मंडी इस अवसर को भुनाने में लगी हुई है। दिन-रात मेहनत कर रोज दस से 15 नाव तैयार किए जा रहे हैं।

          आपदा प्रबंधन गढ़पुरा जलस्तर नदी नाव नेपाल बेगूसराय न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी, खुद परोसा खाना और साथ किया भोजन,राहत शिविर में CM ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, मुआवजे का भी किया ऐलान

          September 7, 2026

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          September 6, 2026

          राजकीय सम्मान से सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई,12 साल के बेटे हर्ष ने दी पिता को मुखाग्नि,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

          September 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी, खुद परोसा खाना और साथ किया भोजन,राहत शिविर में CM ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, मुआवजे का भी किया ऐलान

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          राजकीय सम्मान से सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई,12 साल के बेटे हर्ष ने दी पिता को मुखाग्नि,अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

          झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, झारखंड में शोक

          बिहार में बाढ़ का कहर: 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, राहत तेज,गंगा समेत कई नदियां खतरे से ऊपर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.