Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 9 October 2026 || 01:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाएगी सरकार: सम्राट चौधरी
          Headline

          बिहार के 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाएगी सरकार: सम्राट चौधरी

          बिहार सरकार राज्य के एक करोड़ परिवारों को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं प्रथम किस्त वितरण समारोह में यह बात कही।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 7 हजार लाभुकों को पहली किस्त जारी

          Patna News:  बिहार सरकार राज्य के एक करोड़ परिवारों को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं प्रथम किस्त वितरण समारोह में यह बात कही।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार के एक करोड़ परिवारों को उद्यमी परिवार बनाना है। इसके लिए उद्योग, रोजगार, शिक्षा, आधारभूत संरचना और ऊर्जा के क्षेत्र में अगले पांच वर्षों के दौरान व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए युवाओं और विभिन्न वर्गों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना जरूरी है।

          सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत एमएसएमई क्षेत्र में 45 हजार उद्यमी तैयार किए जा रहे हैं। इनमें 14 हजार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, 10 हजार अतिपिछड़ा वर्ग, 9,500 महिलाएं, 9 हजार युवा और 2,500 अल्पसंख्यक वर्ग के उद्यमी शामिल हैं। योजना पर राज्य सरकार करीब 3,500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। कार्यक्रम के दौरान 7 हजार लाभुकों के खाते में पहली किस्त की राशि अंतरित की गई।

          उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में एमएसएमई केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नए उद्यमियों को कारोबार शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें बिहार को भी पर्याप्त हिस्सा मिलने की उम्मीद है। इससे राज्य के छोटे और मध्यम उद्योगों को गति मिलेगी।

          उन्होंने कहा कि बिहार में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। अगले पांच वर्षों में उद्योगों को 20 हजार मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम होगा। वहीं, बिहार में बने उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता देने के लिए प्रचेज प्रीफरेंस एक्ट के तहत 25 से 40 प्रतिशत तक खरीद का प्रावधान लागू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

          शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 700 स्थानों पर मॉडल स्कूल खोले गए हैं। विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी। वहीं, अगले दो वर्षों में 20 महत्वपूर्ण स्थानों पर रोप-वे निर्माण की दिशा में काम किया जाएगा।

          कृषि क्षेत्र में ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगामी एक वर्ष में सभी कृषि फीडरों को 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

          Bihar MSME Scheme Bihar Udyami Yojana Samrat Chaudhary बिहार में 1 करोड़ उद्यमी परिवार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए सांसद गोपाल ठाकुर सुल्तानगंज से बाबा धाम 105 किमी की कांवर यात्रा पर निकले

          October 8, 2026

          चतरा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीओ कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

          October 8, 2026

          रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा रवाना, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

          October 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार के 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाएगी सरकार: सम्राट चौधरी

          पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए सांसद गोपाल ठाकुर सुल्तानगंज से बाबा धाम 105 किमी की कांवर यात्रा पर निकले

          चतरा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीओ कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

          रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा रवाना, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

          पूर्व कार्यपालक अभियंता नारद दास के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी,भागलपुर से पटना-मुजफ्फरपुर तक छापे,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.