Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 June 2025 || 22:39
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मोकामा में बिहार सरकार हारी और अनंत की निजी जीत हुई- नेता प्रतिपक्ष
    Headline

    मोकामा में बिहार सरकार हारी और अनंत की निजी जीत हुई- नेता प्रतिपक्ष

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना। बिहार में महागठबंधन का आकार बढ़ने के बावजूद विधानसभा की दो सीटो के उप चुनाव में एक सीट गोपालगंज पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जबकि एक अन्य सीट मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी राजद की टिकट पर विजयी रही। दोनो सीटो के चुनाव परिणाम आते ही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बराबरी नहीं है, बल्कि भाजपा की जीत है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज हम जीते है और मोकामा में महागठबंधन और बिहार सरकार हार गया है। मोकामा में अनंत सिंह की जीत हुई है।

    सिन्हा ने कहा कि गोपालगंज हम जीते हैं और मोकामा में बिहार सरकार हार गई है। मोकामा में महागठबंधन हार गया है। वहां छोटे सरकार अनंत सिंह की निजी जीत हुई है। मोकामा में सरकार चुनाव नहीं जीती है।मोकामा में हुई हार के लिए कहां कमी रह गयी है के जवाब पर उन्होंने कहा कि हमने मोकामा में भी जीत दर्ज की है। मोकामा में प्रशासनिक दुरुपयोग किया गया। इसके बावजूद भी हमें 63 हजार वोट मिले जो बताता है कि बिहार की जनता अभी भी भाजपा को कितना पसंद करती है। पहली बार भाजपा को मोकामा में इतना बड़ा जनमत आया है।

    वहीं बिहार विधान परिषद के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मोकामा में सरकार की जीत नहीं हुई है। नीतीश कुमार के साथ जाने के बाद भी वहां राजद को दो हजार वोटों का नुकसान हुआ है। भाजपा का 18 हजार वोट बढ़ गया। पिछली बार मोकामा में एनडीए को 43 हजार वोट आया था इस बार लगभग 61 हजार मत अकेला भाजपा को मिला है। यह प्रतीक है कि नीतीश कुमार का कैडर वोट अब नहीं रहा। गोपालगंज में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि गोपालगंज की जनता ने पिछले पांच बार से भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।

     वहीं भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि गोपालगंज और मोकामा की जनता ने लालू-नीतीश के सात दलों के महागठबंधन को नकार दिया है। सुशील मोदी ने कहा है कि मोकामा की जीत अनंत सिंह की जीत है ना कि तेजस्वी यादव की। मोकामा और गोपालगंज दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में जदयू का आधार वोट कम है। दोनों जगह की जनता ने लालू और नीतीश कुमार के गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। मोकामा में नीलम देवी की जीत लालू और नीतीश की जीत नहीं है, बल्कि अनंत सिंह की जीत है।

    उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने जदयू को 35 हजार वोटों से हराया था और इस बार नीतीश कुमार से साथ होने के बावजूद हार का अंतर काफी कम रहा। भाजपा पहली बार मोकामा से चुनाव लड़ रही थी। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी 60 हजार से अधिक वोट लाने में सफल रही।

    गोपालगंज में भाजपा की हुई की जीत पर सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा के आधार वोट में सेंधमारी की कोशिश की जा रही थी। सुशील मोदी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता को धन्यवाद दिया है। सुशील मोदी ने कहा है कि मोकामा में हर बार अनंत सिंह की जीत होती रही है। इसलिए राजद यह अहंकार न रखे कि यह जीत उसके कारण हुई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अनंत सिंह गोपालगंज तेजस्वी पटना न्यूज मोकामा विजय सिन्हा सम्राट चौधरी सुशील मोदी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    नवगछिया में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका की  गला दबाकर की हत्या –प्रेमी गिरफ्तार 

    June 6, 2025

    एके-47 के साथ निलंबित पुलिसकर्मी सहित 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद ,ठिकानों से करोड़ों की जमीन संबंधी कागजात बरामद

    June 6, 2025

    पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से नक्सली संगठन के नाम पर लेवी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

    June 6, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.