Patna News:- बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के परिणाम शुक्रवार देर रात जारी हुए, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत हासिल की। इसके विपरीत महागठबंधन बुरी तरह पिछड़ गया और केवल 34 सीटों पर सिमट गया।
चुनाव में कई सीटों पर मुकाबला इतना करीबी रहा कि जीत का अंतर दो अंकों में सिमट गया—रामगढ़ में 30 वोट, संदेश में 27 वोट, तो कहीं 200 से 500 वोट के अंदर ही हार-जीत तय हो गई।
महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपनी परंपरागत राघोपुर सीट को मुश्किल से बचा पाए।
भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, जदयू दूसरे स्थान पर
राजग के भीतर भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू ने 85 सीटों पर जीत दर्ज की।राजद तीसरे स्थान पर रही और तेजस्वी यादव की पार्टी को महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा।
करीबी मुकाबले वाली प्रमुख सीटें
अगिआंव: भाजपा की 95 वोट से जीत
आरा की अगिआंव सीट पर कई बार बाजी पलटने के बाद भाजपा के महेश पासवान ने सीपीआई(एमएल) के शिव प्रकाश रंजन को 95 मतों से हराया।
महेश पासवान—69,412
शिव प्रकाश रंजन—69,317
बोधगया: राजद की 881 वोट से जीत
राजद के कुमार सर्वजीत ने लोजपा (रामविलास) के श्यामदेव पासवान को 881 वोट से पराजित किया।
कुमार सर्वजीत—1,00,236
श्यामदेव पासवान—99,355
चनपटिया: कांग्रेस की संकीर्ण जीत
कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने भाजपा के उमाकांत सिंह को 602 वोट से हराया।
अभिषेक रंजन—87,538
उमाकांत सिंह—86,936
फारबिसगंज: कांग्रेस की 221 वोट से जीत
कांग्रेस के मनोज विश्वास ने भाजपा के विद्या सागर केशरी को 221 वोट से मात दी।
संदेश: सबसे करीबी मुकाबला, जदयू 27 वोट से जीती
जदयू के राधा चरण साह ने राजद के दीपू सिंह को सिर्फ 27 वोट से हराया।
राधाचरण—80,598
दीपू सिंह—80,571
बख्तियारपुर: लोजपा (रामविलास) की 981 वोट से जीत
अरुण कुमार—88,520
अनिरुद्ध कुमार—87,539
जहानाबाद: राजद की 793 वोट से जीत
राजद के राहुल कुमार ने जदयू के चंदेश्वर प्रसाद को 793 वोट से हराया।
ढाका: राजद की 178 वोट से जीत
राजद के फैजल रहमान ने भाजपा के पवन कुमार जायसवाल को 178 वोट से पराजित किया।
बलरामपुर: लोजपा (रामविलास) की 389 वोट से जीत
संगीता देवी—389 वोट से विजयी
प्रतिद्वंद्वी—मो. आदिल हसन (एआईएमआईएम)
रामगढ़: बसपा की 30 वोट से जीत
बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव ने भाजपा के अशोक कुमार सिंह को सिर्फ 30 वोट से हराया।
सतीश—72,689
अशोक—72,659

