Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 18 April 2026 || 19:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोतिहारी में अवैध आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू
          Headline

          मोतिहारी में अवैध आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          गिरफ्तार किए गए लोग
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ के तहत देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

          Motihari News: जिले में पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा संचालन की आड़ में चल रहे मानव तस्करी और देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ के तहत जिले के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 16 नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि इस अवैध धंधे में संलिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

          यह अभियान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और कमजोर वर्ग के एडीजी के निर्देश के आलोक में चलाया गया। पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने ढाका, चिरैया, पताही और पचपकड़ी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) प्रभारी सर्वेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया गया।

          रेस्क्यू की गई बच्चियों में सबसे अधिक 12 बच्चियां पताही थाना क्षेत्र से बरामद की गईं, जबकि पचपकड़ी और ढाका थाना क्षेत्रों से 2-2 किशोरियों को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार इन बच्चियों को आर्केस्ट्रा के नाम पर बुलाकर अवैध गतिविधियों में धकेला जा रहा था।

          कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पचपकड़ी निवासी प्रेम कुमार, पताही के विकेश और नवीन साह, चिरैया के राजू तिवारी, पकड़ीदयाल के राज कुमार और कोलकाता निवासी मनू खान शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस गिरोह के व्यापक नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके।

          इस अभियान में दिल्ली की सामाजिक संस्थाएं जैसे मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष और महिला पुलिसकर्मियों ने भी कार्रवाई में सक्रिय सहयोग दिया।

          फिलहाल रेस्क्यू की गई सभी बच्चियों की काउंसलिंग कराई जा रही है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन बच्चियों के पुनर्वास और बेहतर भविष्य के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

          पुलिस की इस कार्रवाई को मानव तस्करी और बाल शोषण के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BiharNews #ChildRescue #HumanTrafficking #OperationNayaSavera मोतिहारी पुलिस कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विकसित भारत रन’ में उमड़ी महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने दिखाई हरी झंडी,महिलाओं को बताया बदलाव की ताकत

          April 17, 2026

          सीवान में जमीन विवाद मामले में विधायक ओसामा शहाब समेत कई पर केस दर्ज

          April 16, 2026

          बिहार में जनगणना 2027 की डिजिटल शुरुआत, 17 अप्रैल से खुद भरें ऑनलाइन फॉर्म,2 मई से घर-घर सर्वे, ऑनलाइन डेटा से बनेगी विकास योजनाएं

          April 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सारंडा में नक्सलियों को सीआरपीएफ की आखिरी चेतावनी, 1 महीने में करें सरेंडर

          बहन की शादी से पहले भाई ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी बना कारण,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

          धनबाद में अपराधियों का तांडव जारी, घर में घुसकर शुभम यादव की गो/ली मारकर ह/त्या, इलाके में दहशत

          रामगढ़ में 35 लाख का ट्रेजरी घोटाला उजागर, पशुपालन विभाग के पूर्व लेखापाल पर केस,कुबेर पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी कर्मचारी बनाकर लाखों की निकासी

          निशांत कुमार की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता,“जय निशांत, तय निशांत” नारे पर मंथन, प्रवक्ताओं संग निशांत की चर्चा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.