Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:37
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»एसपी को मिली गुप्त सूचना पर चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटो के भीतर अवैध शराब की तीसरी बड़ी खेप जब्त
    Headline

    एसपी को मिली गुप्त सूचना पर चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटो के भीतर अवैध शराब की तीसरी बड़ी खेप जब्त

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    चतरा। अंतरराज्यीय  शराब तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस लगातार एक्शन में है। पिछले  24 घंटो के भीतर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तीसरी खेप पकड़ी  है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एक पिकअप वाहन से करीब 15 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब की खेप बिहार बार्डर से हंटरगंज पुलिस ने पकड़ा है। तस्करों ने दुर्गा पूजा व बिहार में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान अवैध शराब खपाने की साजिश रची थी।लेकिन एसपी राकेश रंजन की सक्रियता के कारण तस्करों की योजनाओं पर एक बार फिर पानी फेर दिया गया है।

    हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए शराब माफियाओं व तस्करों को बड़ा झटका दिया है। पहली सफलता चतरा-डोभी मुख्यमार्ग एनएच 22 पर स्थित झारखंड-बिहार बार्डर के गोड़वाली ईलाके में देर रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मिली। जहां रांची से बिहार भेजा जा रहा अवैध अंग्रेजी शराब लदा 407 गाड़ी जप्त किया गया। साथ ही गाड़ी से ब्लैक डॉट कंपनी का 152 पेटी में बंद 375 एमएल का 3648 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व जेके गोल्ड कंपनी का 10 बोरी में बंद अवैध शराब का खेप पकड़ा गया है।

    वहीं दूसरी सफलता नावाडीह पनारी ईलाके से मिली। जहां 10 प्लास्टिक पैकेट में बंद 45 लीटर अवैध देशी महुआ शराब भी सुरक्षाबलों ने पकड़ा। हालांकि दोनों अभियान के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाकर गाड़ी छोड़ मौके से भागने में सफल रहे। जिसके बाद मौके से तस्करों का टेम्पू और होंडा शाइन बाइक पुलिस ने जप्त किया है।

    एसडीपीओ अविनाश कुमार ने पुलिसिया कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहे तस्करों के धरपकड़ को ले अभियान तेज कर दिया गया है। जल्द ही तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। एसडीपीओ ने बताया कि बिहार में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में बिहार के कुछ तस्कर सीमावर्ती जिला होने के कारण चतरा के रास्ते अवैध शराब की तस्करी के फिराक में लगे हैं।

    उन्होंने बताया कि तस्करों के विरुद्ध पिछले दो दिनों में किये गए चतरा पुलिस की तीन बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों के आर्थिक स्त्रोत पर बड़ा चोट पहुंचा है। छापामारी अभियान में पुअनि सह थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, पुअनि नितेश दुबे, सअनि निरंजन कुमार सिंह, सअनि सुनील कुमार दुबे व थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे ।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    चतरा न्यूज बरामदगी बिहार बार्डर वाहन चेंकिंग शराब तस्कर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.