Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 16 October 2026 || 03:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की 434 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
          Headline

          किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की 434 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

          बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तस्कर उमर फारूक को गिरफ्तार किया है। खगड़ा के पासवान टोला स्थित उसके मकान से 434.10 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, 85,990 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और दो डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 15, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Kishanganj News: बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तस्कर उमर फारूक को गिरफ्तार किया है। खगड़ा के पासवान टोला स्थित उसके मकान से 434.10 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, 85,990 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और दो डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये आंका है।

          पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार, 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि किशनगंज थाना क्षेत्र के खगड़ा स्थित पासवान टोला में उमर फारूक अपने मकान में मादक पदार्थ रखकर उसकी अवैध खरीद-बिक्री कर रहा है।

          सूचना का सत्यापन करने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसमें एएनटीएफ, जिला आसूचना इकाई, विशेष कार्य बल और किशनगंज थाना की पुलिस शामिल थी। टीम ने आरोपी के मकान की तलाशी ली, जहां से मादक पदार्थ समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

          मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगा रही पुलिस

          गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमर फारूक के रूप में हुई है। वह किशनगंज के खगड़ा स्थित पासवान टोला, वार्ड संख्या 32 का निवासी है। उसका स्थायी पता पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमुंडी थाना क्षेत्र में बताया गया है।

          गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की है। हालांकि, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच अभी जारी है।

          पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों के माध्यम से की जा रही थी। इसके लिए आरोपी के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके।

          एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

          पुलिस बरामद मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही, कथित अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करने की भी तैयारी है।

          इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 1133/26, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी)/21(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

          Kishanganj Brown Sugar Seized Kishanganj Police Raid Smack Smuggling in Bihar उमर फारूक गिरफ्तार किशनगंज ब्राउन शुगर बरामद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          तिलैया डैम में डूबने से दो दोस्तों की मौत, जन्मदिन मनाने पटना से आए थे पांच युवक

          October 15, 2026

          नवादा में बिहार-झारखंड सीमा पर शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, नालंदा में सिपाही को मारी गोली

          October 15, 2026

          दुर्गोत्सव की बढ़ी रौनक, मूर्तिकारों के हुनर से साकार हो रही मां दुर्गा की प्रतिमा

          October 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          तिलैया डैम में डूबने से दो दोस्तों की मौत, जन्मदिन मनाने पटना से आए थे पांच युवक

          नवादा में बिहार-झारखंड सीमा पर शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, नालंदा में सिपाही को मारी गोली

          दुर्गोत्सव की बढ़ी रौनक, मूर्तिकारों के हुनर से साकार हो रही मां दुर्गा की प्रतिमा

          किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की 434 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

          मां के प्रेम संबंध का विरोध करने पर बेटी की ह/त्या , डेढ़ महीने बाद मिला दफन कंकाल, मां सहित चार गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.