Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 15 May 2026 || 19:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 28 गिरफ्तार,थानाध्यक्ष निलंबित,आईजी का बड़ा एक्शन
          Headline

          नवादा में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 28 गिरफ्तार,थानाध्यक्ष निलंबित,आईजी का बड़ा एक्शन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:  जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मगध रेंज के आईजी Vikas Vaibhav ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नारदीगंज थाना प्रभारी आदित्य कुमार को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 28 बालू माफियाओं को गिरफ्तार किया है।

          पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस ने 20 मोटरसाइकिल, दो स्कॉर्पियो और एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि जिले में लंबे समय से अवैध बालू खनन का खेल चल रहा था, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी।

          जानकारी के अनुसार नारदीगंज थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि मधुबन स्थित पंचाने नदी में अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और पथरा-केशौरिया इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया।

          छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टर बालू अनलोड कर मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने जान लेने की नीयत से ट्रैक्टर सीधे पुलिस अधिकारी पर चढ़ा दिया। इस हमले में नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

          घायल पुलिस अधिकारी को पहले नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

          इस मामले में नारदीगंज थाना में कांड संख्या 158/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों से थाना परिसर में सघन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कई आरोपियों ने अवैध बालू खनन में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

          पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आईजी विकास वैभव ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और माफिया गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि कोई कानून हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BreakingNews #NawadaNews BiharPolice IllegalMining SandMafia
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केंद्र सरकार ने झारखंड को दी मेडिकल शिक्षा की बड़ी सौगात,दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें बढ़ीं,MGM और SNMMCH में 250-250 सीटों को मंजूरी

          May 15, 2026

          नालंदा में संपत्ति विवाद में मां की ह/त्या, बेटा गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

          May 15, 2026

          आर्केस्ट्रा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा छापा, 50 लड़कियां रेस्क्यू की गई, 20 तस्कर गिरफ्तार

          May 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केंद्र सरकार ने झारखंड को दी मेडिकल शिक्षा की बड़ी सौगात,दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें बढ़ीं,MGM और SNMMCH में 250-250 सीटों को मंजूरी

          नवादा में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 28 गिरफ्तार,थानाध्यक्ष निलंबित,आईजी का बड़ा एक्शन

          नालंदा में संपत्ति विवाद में मां की ह/त्या, बेटा गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

          आर्केस्ट्रा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा छापा, 50 लड़कियां रेस्क्यू की गई, 20 तस्कर गिरफ्तार

          कोडरमा मिटको कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर ह/त्या,जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.