Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 22:59
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Bhagalpur: जब पहली बार 2005 में हमारी सरकार बनी तो मुखिया के चुनाव में हमने महिलाओं को आरक्षण दिया-नीतीश
    Headline

    Bhagalpur: जब पहली बार 2005 में हमारी सरकार बनी तो मुखिया के चुनाव में हमने महिलाओं को आरक्षण दिया-नीतीश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं लोग, हमने परिवार को नहीं बढ़ाया 
    Bhagalpur:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भागलपुर के गोराडीह प्रखंड स्थित मुक्तापुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार का नाम लिए बिना कहा कि हमारी मूर्खता से वह आ गया था। उसमें हमारा भी सहयोग था। फिर वह गड़बड़ करने लगा। हमें भी लगा कि गड़बड़ करता है ।लालू यादव को जब सात साल के बाद पद छोड़ना पड़ा तो अपने पत्नी को भी मुख्यमंत्री बना दिया।

    सीएम नीतीश ने कहा कि पति-पत्नी दोनों बन गए। उसके बाद बेटा, बेटी, बाल बच्चा यही सबके फेरा में लगा रहता है। जदयू ऐसी पार्टी है इसके लोग इधर-उधर नहीं करते हैं। अपने परिवार के लिए कुछ नहीं करते हैं। मैं इतने दिनों से पार्टी में हूं। अपने परिवार को कभी आगे नहीं बढ़ाया। अपने परिवार के लिए नहीं कुछ किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की तरक्की की बात करते हुए कहा कि जब हम केंद्र में मंत्री थे। तो महिलाओं की उत्थान के लिए कमेटी बनाया गया था। उसे राष्ट्रीय नियम में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण की बात हुई थी। हम उसमें सदस्य थे।

    नीतीश कुमार ने कहा कि जब पहली बार 2005 में हमारी सरकार बनी तो मुखिया के चुनाव में हमने महिलाओं को आरक्षण दिया। फिर नगर निकाय में भी आरक्षण दिया। अब नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण है। हमने बेटियों के लिए साइकिल योजना, पोशाक योजना चलाई। बेटियां अब स्कूल जाने लगी है। स्कूल बनवा दिए हर तरफ महिलाएं आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी आंदोलन में हम जेल गए थे। हमारे समय में इंजीनियरिंग में नौकरी नहीं मिलती थी। इसलिए हमने इंजीनियरिंग के छात्रों को साथ लेकर आंदोलन किया और हम जेल गए थे। तब हम भागलपुर जेल में बंद थे। जब मुख्यमंत्री बन गए तो भागलपुर आते जाते रहे। जन्मभूमि से और भागलपुर से हमारा गहरा रिश्ता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। क्या हालत थी आप लोग जानते हैं। बिहार की अब हर तरफ तरक्की है। पहले हिंदू मुस्लिम का कितना झगड़ा होता था। अब किसी प्रकार का झगड़ा नहीं होता है। हमने 8 हजार कब्रिस्तान की घेराबंदी करवा दी है और एक हजार कब्रिस्तान को चिन्हित किया गया है। उसकी भी घेराबंदी जल्दी ही कर दी जाएगी। पहले स्वयं सहायता समूह नहीं था। हमने स्वयं सहायता समूह बनाकर जीविका बनाई। अब बिहार में 10 लाख से ऊपर जीविका कार्य कर रही हैं। यह जीविका देश भर में आजीविका कहलाएगी।

    मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भागलपुर से जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार अजय मंडल को भारी मत देकर जिताने के लिए लोगों से वोट मांगे। इस मौके पर राजीव कांत मिश्रा, राज्यसभा सांसद संजय झा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मंत्री विजय चौधरी, कहकशां परवीन, शाह फकरे आलम हसन ने सभा को संबोधित किया। जनसभा में अधिकांश महिलाओं के साथ लगभग 3000 से अधिक पुरुष नौजवान पहुंचे थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Nitish Kumar Lalu family reservation for women
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.