Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 3 October 2026 || 03:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नहाय-खाय के साथ माताओं ने शुरू किया निर्जला जिउतिया व्रत
          Headline

          नहाय-खाय के साथ माताओं ने शुरू किया निर्जला जिउतिया व्रत

          संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं का कठिन जिउतिया व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News: संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं का कठिन जिउतिया व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर भागलपुर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुल्तानगंज समेत पूरे जिले का वातावरण भक्तिमय नजर आया।

          शुक्रवार तड़के से ही शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगीं। सुल्तानगंज के प्रसिद्ध उत्तरवाहिनी गंगा घाट के अलावा बरारी घाट, सीढ़ी घाट, पुल घाट, एसएम कॉलेज घाट और खंजरपुर घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पवित्र गंगा में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

          गंगा स्नान के बाद व्रती महिलाएं अपने घर लौटीं और शुद्धता के साथ नहाय-खाय का प्रसाद तैयार किया। परंपरा के अनुसार मड़ुआ की रोटी, नोनी का साग, कंदा की सब्जी और झीनी यानी तोरई का प्रसाद तैयार किया गया। व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद कठिन उपवास का संकल्प लिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

          शनिवार शाम को जीमूतवाहन भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी और जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी जाएगी।

          जिउतिया व्रत को कठिन उपवासों में शामिल माना जाता है। नहाय-खाय के बाद शनिवार को व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी। इस दौरान वे अन्न और जल का सेवन नहीं करेंगी। शनिवार शाम को जीमूतवाहन भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी और जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी जाएगी।

          इसके बाद रविवार को सूर्योदय के पश्चात पारण के साथ व्रत का समापन होगा। तीन दिवसीय पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कई परिवारों में पर्व की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थीं।

          श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों ने गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ लोगों को गहरे पानी में नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। सुरक्षा बलों के अलावा गोताखोर और चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की गई है।

          Bhagalpur Jitiya Jitiya Vrat जिउतिया व्रत नहाय-खाय भागलपुर जिउतिया
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अररिया में शराब लदा मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,शराब लूटने की मची होड़,सीमेंट की बोरियों की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी

          October 2, 2026

          बिहार के 7 जिलों में बाढ़ से पौने तीन लाख लोग प्रभावित, सड़क संपर्क टूटा तो हवाई मार्ग से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

          October 2, 2026

          जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज सहित 500 से ज्यादा हिरासत में

          October 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अररिया में शराब लदा मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,शराब लूटने की मची होड़,सीमेंट की बोरियों की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी

          नहाय-खाय के साथ माताओं ने शुरू किया निर्जला जिउतिया व्रत

          बिहार के 7 जिलों में बाढ़ से पौने तीन लाख लोग प्रभावित, सड़क संपर्क टूटा तो हवाई मार्ग से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

          जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज सहित 500 से ज्यादा हिरासत में

          अंकिता भकत ने रचा इतिहास, भारत को मिला पहला स्वर्ण,दक्षिण कोरिया को हराकर भारतीय महिला रिकर्व टीम चैंपियन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.