Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 1 September 2026 || 14:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भागलपुर में जनाजा ले जाते समय बड़ा हादसा, हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से आधा दर्जन घायल
          Headline

          भागलपुर में जनाजा ले जाते समय बड़ा हादसा, हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से आधा दर्जन घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 12, 2026Updated:July 12, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में रविवार को जनाजे के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाए जा रहे जनाजे का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया और मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद कब्रिस्तान में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

          जानकारी के अनुसार, हबीबपुर के पूर्व मुखिया की पत्नी का निधन हो गया था। उन्हें दफनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जनाजे के साथ कब्रिस्तान पहुंचे थे। इसी दौरान जनाजे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। तार से संपर्क होते ही तेज करंट फैल गया, जिससे जनाजे में शामिल कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

          हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान मोहम्मद अल्ताफ (22 वर्ष), मोहम्मद उमोद (15 वर्ष), मोहम्मद अफरोज (38 वर्ष), मोहम्मद खुशहाल (25 वर्ष), मोहम्मद जब्बार (40 वर्ष) और मोहम्मद शाहबाज (12 वर्ष) के रूप में हुई है।

          घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है और बिजली विभाग से भी आवश्यक जानकारी मांगी गई है।

          स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट के बिजली तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को कई बार इस समस्या की जानकारी देने का प्रयास किया गया, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

          हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जर्जर और नीचे लटके बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

          Bhagalpur incident Bhagalpur latest news Bihar accident electricity department negligence electrocution incident funeral procession accident Habibpur news high tension wire Mayaganj Hospital six injured by electric shock
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोतिहारी में मादक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो बोलेरो के गुप्त तहखाने से 4 करोड़ का 190 किलो गांजा व स्कॉर्पियो से 300 ग्राम हेरोइन बरामद 7 तस्कर गिरफ्तार

          August 31, 2026

          सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता,इन्द्रपुरी परियोजना को मिलेगी गति

          August 31, 2026

          सारंडा में नदी का रौद्र रूप: दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद; एक महिला अब भी लापता

          August 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोतिहारी में मादक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो बोलेरो के गुप्त तहखाने से 4 करोड़ का 190 किलो गांजा व स्कॉर्पियो से 300 ग्राम हेरोइन बरामद 7 तस्कर गिरफ्तार

          सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता,इन्द्रपुरी परियोजना को मिलेगी गति

          सारंडा में नदी का रौद्र रूप: दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद; एक महिला अब भी लापता

          झुमरीतिलैया में हजारों कदमों ने लिखी सेहत की कहानी, वॉकथॉन में स्वच्छता से नशामुक्ति तक गूंजे जागरूकता संदेश

          पटना में चार युवकों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.