Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 06:58
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Bhagalpur:  दवा व्यवसाई के बेटे की गोली मारकर ह/त्या, छानबीन में जुटी पुलिस
    Headline

    Bhagalpur:  दवा व्यवसाई के बेटे की गोली मारकर ह/त्या, छानबीन में जुटी पुलिस

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bhagalpur:  जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दवा व्यवसाई बलराम केडिया के बेटे रौनक केडिया (26) की  गोली मारकर  हत्या दी। घटना बीते देर रात की बताई जा रही है। रौनट के सिर और सीने में गोली मारी गई है। मृतक के पिता बलराम केडिया ने बताया कि रात में वो घर लौट रहे थे, तभी देखा कि रास्ते में एक युवक गिरा पड़ा है। साथ चल रहे स्टाफ को उन्होंने कहा कि देखो किस के घर का बच्चा है। गली में अंधेरा था। उन्होंने मोबाईल टॉर्च की रोशनी से देखा तो सदमे में आ गए। वो उनका ही बेटा रौनक था। पिता ने बताया कि रौनक उनके साथ व्यापार संभालता था। दुकान से वो घर के लिए पहले निकला था। तीन घंटे बाद पिता दुकान बंद कर अपने दोस्त की दुकान पर चले गए। वहां से लौटने के दौरान घर के पास ही लाश मिली।

    उल्लेखनीय हो कि रौनक को घर से महज 50 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई है। उसे को 3 गोलियां लगी हैं। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 खोखे बरामद किए हैं। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। तातारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मौके पर एफ एस एल की टीम जांच में जुटी है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

    आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लिए हत्या की गई है। रौनक रोज की तरह दवा की दुकान से घर लौटने से पहले शनिदेव मंदीर जाता था। प्रणाम करने शनिदेव की मंदिर वाली गली में जैसे ही वो पहुंचा वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    उल्लेखनीय हो कि बललराम केडिया भागलपुर के जाने माने दवा कारोबारी हैं। उनके बेटे की हत्या के बाद इलाके में दहशत है। वहीं जांच करने डीएसपी, सिटी अजय कुमार चौधरी घटना स्थल पहुंचे। मौके पर एसएसपी आनंद कुमार भी पहुंचे। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सीनियर अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच भी की है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    दवा व्यवसाई हत्या को लेकर शहर के सभी दवाई दुकान रहे बंद

    दवा कारोबारी बलराम केडिया के बेटे रौनक केडिया की हत्या के विरोध में गुरुवार को भागलपुर शहर के सभी दवाई दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा।इसको लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन के सचिव ने कहा कि जब तक हम लोगों को सुरक्षा प्रदान नहीं किया जाएगा और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हम लोग अपने-अपने दुकानों को बंद रखेंगे। हम लोग जिले के पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि हम लोग को सुरक्षा प्रदान किया जाए और जिस अपराधी ने इस हत्या को अंजाम दिया है, उसे पुलिस जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजे। दवा व्यापारी अमित कुमार ने कहा कि हम लोग का इतने बड़े कारोबार होने के बाद भी हम लोगों के दवाई पट्टी में पुलिस गश्ती नहीं होती है। शाम होते ही अपराधियों और नशेड़ियों का अड्डा हमारे दवाई पट्टी में जमने लगता है। आज यदि पुलिस की पेट्रोलिंग होती तो शायद यह हत्या नहीं होती।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    pharmaceutical practitioner Son Tatarpur Police Station Area
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.