Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 13 August 2026 || 20:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुआल के नीचे छिपी थी 8 लाख की शराब पुलिस ने किया जब्त, पिकअप चालक गिरफ्तार
          Headline

          पुआल के नीचे छिपी थी 8 लाख की शराब पुलिस ने किया जब्त, पिकअप चालक गिरफ्तार

          उत्पाद विभाग की टीम ने पुआल लदी पिकअप से करीब 803 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News: शराब तस्करी के लिए तस्कर किस तरह नए-नए तरीके अपना रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण भागलपुर में सामने आया है। सबौर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने पुआल लदी पिकअप से करीब 803 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

          उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के गोड्डा से विदेशी शराब की बड़ी खेप भागलपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही है। सूचना के बाद सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबौर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की।

          इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के पास सबौर की ओर से आ रही एक पिकअप को रोककर जांच की गई। वाहन के बाहर से देखने पर उसमें बड़ी मात्रा में पुआल लदा हुआ था। हालांकि, पुलिस को वाहन की स्थिति संदिग्ध लगी। इसके बाद टीम ने पिकअप की गहन तलाशी शुरू की।

          तलाशी के दौरान पुआल हटाने पर उसके नीचे शराब के कार्टन छिपाकर रखे मिले। पुलिस ने जब पूरे वाहन की जांच की तो कुल 90 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 803 लीटर है। शराब ऑफिसर्स चॉइस ब्लू ब्रांड की बताई गई है।

          कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से वाहन चालक रांची निवासी पियूष पासवान को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

          प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब की खेप झारखंड के गोड्डा से लाई गई थी और इसे बेगूसराय पहुंचाया जाना था। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बेगूसराय में शराब की डिलीवरी किस व्यक्ति को दी जानी थी। साथ ही इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

          उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। शराब तस्करी के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

          803 Litres Liquor Seized 803 लीटर विदेशी शराब Bhagalpur Liquor Seized Bihar liquor smuggling Jharkhand Liquor Smuggling Piyush Paswan Arrest Sabour Police पुआल लदी पिकअप भागलपुर शराब बरामदगी शराब तस्करी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          August 13, 2026

          खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में JMM का बड़ा ऐलान, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

          August 13, 2026

          नवादा में 17 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफन शव निकाला गया; सौतेली मां समेत तीन हिरासत में

          August 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में JMM का बड़ा ऐलान, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

          नवादा में 17 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफन शव निकाला गया; सौतेली मां समेत तीन हिरासत में

          BPSC 70वीं परीक्षा के 2,027 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, CM सम्राट चौधरी बोले- लोक सेवा का लक्ष्य जनसेवा

          सात फेरों के वचन तार-तार: शादी के 28 साल बाद शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी,पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.