Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:45
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Bettiah :  पश्चिम चंपारण ज़िला के सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश, नदियों के जलस्तर में वृद्धि से पलायन शुरू
    Headline

    Bettiah :  पश्चिम चंपारण ज़िला के सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश, नदियों के जलस्तर में वृद्धि से पलायन शुरू

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bettiah :  पश्चिम चंपारण ज़िला मे पिछले चार-पांच दिनों से नेपाल एवं नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण की गंडक मसान सिकरहना सहित प्राय सभी पहाड़ी नदियां भारी उफान पर है, जिसके कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

    गंडक नदी के जल स्तर में लगातार हो रही भारी वृद्धि के कारण गंडक विभाग द्वारा बाल्मीकि नगर गंडक ब्राज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए हैं। वहीं पश्चिम चंपारण की पगली नदी कहे जाने वाले मसान नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। रामनगर प्रखंड में मस्तान नदी पानी गुदगुदी पंचायत के हरपुर गांव सहित करीब गांव में घुस गया है और ग्रामीण की ओर पलायन कर रहे हैं।

    पश्चिमी चंपारण में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद पश्चिम चंपारण के निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर तबाही मचाने लगा है. पश्चिम चंपारण के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनते दिख रहे हैं. आने वाले दिनों में अन्य प्रखंडों में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं बगहा दो प्रखंड के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के चकदहवा, झंडू टोला, बिन टोली, कानी टोला के साथ ही पिपरासी प्रखंड के सेमरा लबेदहा, बलुआ ठोरी और मंझरिया के गांवों में गंडक नदी का पानी घुसने लगा है. कई परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंच गया है. वहीं कई परिवार पानी से खुद को बचाते हुए जद्दोजहद कर रहा है.

    पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय ने सभी ब्लॉक के सीओ और बीडीओ को प्रभावित गांवों में कैंप कर हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया है. वहीं निचले इलाकों से तेजी से लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा जा रहा है. हालांकि ताजा अपडेट के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है. 4 लाख 40 हज़ार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज जारी है.

    पानी बढ़ने के साथ ही लोग अपने माल -जाल के साथ चकदहवा विद्यालय तथा ऊंचे बांध पर शरण लेने लगे हैं

    जल स्तर बढ़ने के कारण वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के जंगलों में पानी भरने लगा है। वही एसएसबी के झंडाहवा टोला कैंप के साथ-साथ चकदाहवा,कान्ही टोला एवं बीन टोली,ठाढी एसएसबी बीओपी आदि गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। लगभग 600 घर में पानी देर रात में घुसने के बाद लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसके चलते बाढ़ का पानी एसएसबी कैंप सहित गांव में लगभग 3 फीट बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी बढ़ने के साथ ही लोग अपने माल -जाल के साथ चकदहवा विद्यालय तथा ऊंचे बांध पर शरण लेने लगे हैं।

    एसएसबी 21 वी वाहिनी झंडूटोला के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांड़र सुरेश कुमार ने बताया कि गंडक नदी का जलस्तर शनिवार की देर रात से अचानक से बढ़ने लगा, जिसके चलते बाढ़ का पानी एसएसबी कैंप के साथ-साथ गांव में प्रवेश कर गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।

    उन्होंने बताया कि एसएसबी कैंप में बाढ़ का पानी आने के कारण नाव से जवानों की आवा जाई और गस्ती की जा रही है। शनिवार की देर रात गंड़क बराज से छोड़ा गया 3 लाख 65 हजार 200 क्यूसेक पानी तो वही गंडक बराज से रविवार की सुबह 4 लाख 41 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है, जिससे गंडक नदी का जल स्तर पश्चिमी चंपारण के दियारावर्ती इलाकों में बढ़ने की संभावना है। जिला प्रशासन ने दियारावर्ती प्रखंडों के अधिकारियों को सचेत कर दिया है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

    गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता सियाराम पासवान ने बताया कि नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्रों में लगभग चार दिनों से रुक रुक कर भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते नारायणी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नारायणी नदी वाल्मीकिनगर के त्रिवेणी में आकर सोनभद्र तथा तमसा नदी मिलती है। तीनों नदियां एक साथ मिलकर गंडक नदी हो जाती है। तीनों नदियों में पहाड़ का पानी आता है। इससे गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बराज के सभी अभियंता और अधिकारी 24 घंटा बराज तथा पानी पर पैनी नजर रखे हुए हैं।समाचार प्रेषण तक गंडक नदी से 4,16000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    flood Mountain rivers Nepal Rain
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.