Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 11:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Bettiah:देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रहे हैं मैं हूं मोदी का परिवार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Headline

    Bettiah:देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रहे हैं मैं हूं मोदी का परिवार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 6, 2024Updated:March 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    -प्रधानमंत्री ने 13 हजार करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

    Bettiah:  पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में बुधवार को पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। आने में विलंब हुआ। इसलिए आप सभी से क्षमा मांगता हूं। उन्होंने जंगलराज और परिवारवाद की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में जंगल राज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा जिम्मेदार है। उन्होंने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया। वो तो एनडीए की सरकार है जो बिहार को जंगलराज से बचाकर इतना आगे ले जा रही है। जब तक बिहार में लालटेन का राज था तब तक एक ही परिवार की गरीबी मिटी और सबसे ज्यादा उन्हें ही लाभ मिला।

    पीएम मोदी ने कहा कि आईएनडीआईए के लोगों को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए क्या? आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर रहते तो ये उनसे भी वही सवाल पूछते जो आज मोदी से पूछ रहे हैं। हर भारतवासी मेरा परिवार है। आज हर भारतवासी यह कह रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार। मैं अपने परिवार की गरीबी खत्म करना चाहता हूं। इसलिए मोदी गरीब परिवारों को राशन और हेल्थ बीमा दे रहा है। पक्के घर, शौचालय, नल जल सहित कई सुविधाएं लोगों को दी जा रही हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे परिवार को लेकर मुझ पर निशाना साधा गया  लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार. उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है। दो पक्की चीजें हैं इनके चरित्र में एक झूठ और दूसरा लूट। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता होगा कि किसी राजनेता ने मुझे गाली दी और मैं सबको मेरा परिवार कह रहा हूं, लेकिन मैं सच्चाई बताता हूं. मैं बहुत छोटी आयु में घर छोड़कर एक झोला लेकर चल पड़ा था। देश के कौने-कौने में भटक रहा था कुछ खोज रहा था। मेरे जेब में कभी एक पैसा नहीं रहता था। लेकिन देशवासियों को जानकर गर्व होगा कि कोई ना कोई परिवार मुझे पूछ लेता था कि भाई-बेटे कुछ खाना खाया है कि नहीं खाया है। साल भर में कंधे पर झोला लेकर घूमता रहा।  जेब में एक पैसा नहीं रहा, लेकिन मैं एक दिन भी भूखा नहीं रहा और इसलिए मैं कहता हूं, यही मेरा परिवार है। 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है ।

    उन्होंने आगे कहा,’विपक्ष वाले जानना चाहते हैं कि कहां है मेरा परिवार। इन घोर परिवारवादियों को जरा यहां आकर नजर डालना चाहिए। यही तो है मोदी का परिवार। मोदी का हर पल इसी परिवार और देश की मातृशक्ति के लिए समर्पित है। जब मोदी को कोई भी कष्ट होता है तो यही माताएं-बहनें रक्षा कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं आज हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा है। आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रहे हैं मैं हूं मोदी का परिवार।

    इन योजनाओं की मिली सौगात

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेतिया की धरती से 12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का उपहार दिया। बेतिया से गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेलखंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, बेतिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, एनएच-139 डब्ल्यू का गंगा नदी पर पटना में दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल के समानांतर पश्चिम में 180 मीटर अपस्ट्रीम 6 लेन एक्स्ट्रा-डोज्ड केबल ब्रिज का शिलान्यास किया। एनएच-130 डब्यू का 4 लेन बकरपुर हाट-मानिकपुर खंड, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और देवरिया में शहरी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास और एचबीएल की सुगौली और लौरिया में अनाज आधारित इथेनॉल परियोजना का भी शिलान्यास उन्होंने किया।

    इसके अलावा नरकटियागंज-गौनाहा आमान परिवर्तित रेलखंड और बेतिया रेल फ्लाईओवर का बेतिया-लौरिया भाग का उद्घाटन किया। एनएच-104 का 2 लेन पैल्ड शोल्ड के साथ शिवहर-सीतामढ़ी खंड, इंडियन ऑयल मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलजीपी पाइप लाइन का उद्घाटन किया गया। बापूधाम मोतिहारी-पिपराहां रेलखंड का दोहरीकरण, इंडियन ऑयल मोतिहारी एलपीजी प्लांट, मोतिहारी में इंडियन ऑयल पाइप लाइन टर्मिनल पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। नरकटियागंज- गौनाहा रेल सेवा और रक्सौल-जोगबनी रेल सेवा का शुभारंभ उन्होंने हरी झंडी दिखाकर किया।

    इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, संतोष कुमार सुमन, संजय जायसवाल, रमा देवी, राधा मोहन और सतीश चंद्र दूबे मौजूद रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    I am Modi's family INDIA Prime Minister Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.