Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 21 October 2026 || 15:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेंगलुरु भगदड़: केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
          Headline

          बेंगलुरु भगदड़: केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

          today post liveBy today post liveJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          आरसीबी जश्न में भगदड़ पर सियासत गरम, मुख्यमंत्री पर शिकायत दर्ज

          बेंगलुरु हादसे की CID जांच शुरू, RCB अधिकारी हिरासत में

          Bengaluru News:- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

          दोनों अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा, “हमारी भूमिका इस घटना में सीमित थी, लेकिन बीते दो दिनों में जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुखद और अप्रत्याशित था। इसलिए हम नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं।”

          इस हादसे के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार रात कब्बन पार्क पुलिस थाने में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरसीबी की जीत के बाद आयोजित इस समारोह में भगदड़ की स्थिति प्रशासन की लापरवाही से बनी और दोनों नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

          इस बीच, भगदड़ की जांच अब आपराधिक जांच विभाग (CID) को सौंप दी गई है। पुलिस ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरसीबी फ्रेंचाइजी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को गिरफ्तार किया है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन में शामिल डीएनए एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कंपनी के तीन प्रतिनिधियों—सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

          हादसे की गंभीरता को देखते हुए अब आयोजन स्थलों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर सवाल उठने लगे हैं।

          बेंगलुरु भगदड़ मामला: क्या हुआ था?
          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के फाइनल में पहुंचने का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक विजय समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन 5 जून को हुआ था। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम और उसके आसपास जमा हो गए थे। समारोह में शामिल होने के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की गई थी, जिससे अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन स्थल की क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे। इसी बीच एंट्री गेट्स पर धक्का-मुक्की और भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, और कई घायल हुए हैं।

          Bangalore stampede case CID investigation Bangalore stampede complaint on CM KSCA secretary resignation RCB celebration incident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी और अपराध को बताया बिहार का दशानन, बोले- खत्म करना होगा कुशासन

          October 20, 2026

          भोजपुर में 45 लाख की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,ट्रक के गुप्त तहखाने से मिली 3,544 लीटर शराब

          October 20, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

          October 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी और अपराध को बताया बिहार का दशानन, बोले- खत्म करना होगा कुशासन

          भोजपुर में 45 लाख की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,ट्रक के गुप्त तहखाने से मिली 3,544 लीटर शराब

          बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

          टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी

          रामनगर से अगवा बच्चा सकुशल बरामद, 20 लाख की मांगी थी फिरौती; 5 गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.