Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 October 2026 || 04:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: नाबालिग को नग्न कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले तीनों आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
          Headline

          Begusarai: नाबालिग को नग्न कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले तीनों आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 23, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Begusarai: जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित पकठौल में नाबालिक  को नग्न कर मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में आरोपी तीनों नामजद आरोपियों ने ग्रामीणों के दबाव पर  आत्मसमर्पण कर दिया है। ग्रामीणों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने के बाद रविवार को ग्रामीणों की भीड़ के साथ तीनों नामजद आरोपी पकठौल निवासी राम जतन पासवान, रविन्द्र ठाकुर एवं दिलीप पोद्दार तेघड़ा थाना पहुंचे तथा डीएसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस इन तीनों पूछताछ कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

          उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई की देर शाम पकठौल निवासी लोक गायक किशन देव चौरसिया ने हारमोनियम सीखने वाली गांव के ही एक लड़की को बुलाया  था। इसी दौरान शंका के आधार पर गांव के कुछ लोग आए तथा कमरे के अंदर प्रवेश करने पर दोनों को आपतिजनक हाल में देख  दोनों के साथ जमकर मारपीट करते हुए वीडीयो बना लिया था।।

          इस दौरान लड़की के शरीर पर मौजूद अंतर्वस्त्र को फाड़कर हटा दिया गया तथा पिटाई करते हुए वीडियो बनाया जा रहा था। इस दौरान नाबालिग लड़की छोड़ देने की गुहार लगाती रही। लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी, पीड़िता ने कमरे में मौजूद तौलिया से अपना शरीर ढांकना चाहा तो वह कपड़ा भी छीन लिया गया तथा बेशर्म तरीके से वीडियो बनाया गया।

          वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने पर मुख्य अभियुक्त किशन देव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में करा कर धारा-164 के तहत बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है।

          इधर मामले को लेकर  राजनीतिक सरगर्मी बीच काफी तेज हो गई तथा भाजपा ने विभिन्न तरह के आरोप लगाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में गठित लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार को डीएसपी ने गांव में पुलिस-पब्लिक संवाद कर ग्रामीणों से तीनों नामजद आरोपी को थाना में सुपुर्द करने की अपील किया। जिसमें ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस को सौंपने की बात कही थी। इसके बाद आज तीनों को पुलिस के पास पहुंचा दिया।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 23/23 में तीनों नामजद अभियुक्त रामजतन पासवान, रविन्द्र ठाकुर एवं दिलीप पोद्दार ने पुलिस दबिश, कुर्की के डर से पुलिस के समक्ष आज आत्मसमर्पण कर दिया है। यह तीनों वीडियो में कपड़े फाड़ते हुए मारपीट करने और वीडियो बना कर वायरल करने वाले अभियुक्त हैं।

          आत्मसमर्पण आरोपी नग्न नाबालिग बेगूसराय न्यूज मारपीट वीडीयो
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.