Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:40
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Begusarai: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुत्र की हत्या मामले में थे गवाह
    Headline

    Begusarai: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुत्र की हत्या मामले में थे गवाह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 20, 2023Updated:August 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Begusarai:   बेगूसराय में हत्या और गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस एक मामले का उद्भेदन कर भी नहीं पाती है कि अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दे रहे हैं। रविवार की सुबह भी बेखौफ अपराधियों मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले एक सेवानिवृत्त शिक्षक 70 वर्षीय  जवाहर चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत स्थित फतेहा रेलवे हॉल्ट के समीप की है।

    ग्रामीणों ने बताया कि जवाहर चौधरी प्रतिदिन सुबह में टहलने के लिए गांव से फतेहा रेलवे हॉल्ट की तरफ निकलते थे। आज भी वह टहलने के लिए घर से निकाल कर जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

    घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया तथा दहशत की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद एवं बछवाड़ा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम मामले की छानबीन और अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। लेकिन हत्या को लेकर गांव में काफी आक्रोश है।

    ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने जवाहर चौधरी के छोटे पुत्र नीरज चौधरी की नौ फरवरी 2021 की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस परिवार का जमीन को लेकर गांव के पूर्व सरपंच से विवाद चल रहा था। इसी में नीरज की हत्या हुई थी। जवाहर चौधरी उस मामले में चश्मदीद गवाह थे और न्यायालय में गवाही होनी थी। इसी गवाही को रोकने के लिए अपराधियों ने जवाहर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना के संबंध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक का पुत्र बाहर रहता है, वह आ रहा है, पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में टीम पूरे मामले की हर एंगल पर जांच कर रही है।

    जमीन विवाद नहीं, संपत्ति बंटवारे के विवाद में हुई है जवाहर चौधरी की हत्या : एसपी

    सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। अब तक के जांच के अनुसार जमीन विवाद नहीं, घरेलू संपत्ति बंटवारे के विवाद में जवाहर चौधरी की हत्या हुई है। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि जवाहर चौधरी के तीन पुत्र हैं और परिवार में बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। संपत्ति बंटवारा के विवाद में ही फरवरी 2021 में जवाहर चौधरी के छोटे पुत्र नीरज चौधरी की हत्या हो गई थी। इस हत्या में जवाहर चौधरी का मंझला पुत्र विमल चौधरी एवं उसका दोस्त गोपाल चौधरी जेल गया था।

    जवाहर चौधरी का बड़ा पुत्र भी एक अन्य मामले में अभी जेल में है। नीरज चौधरी हत्याकांड में विमल चौधरी जमानत पर बाहर आ गया, लेकिन गोपाल चौधरी अभी जेल में ही है। जेल से ही गोपाल अपना बेल करवाने और हत्या का केस परिवार में बैठकर सुलझाने के लिए विमल को कह रहा था।

    नीरज के हत्याकांड में जवाहर चौधरी चश्मदीद गवाह और वादी थे। उनका मंझला पुत्र बराबर कह रहा था कि परिवार का मामला है, इस विवाद को सुलझा लीजिए। लेकिन जवाहर चौधरी कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे। अगले कुछ दिनों में इस मामले में न्यायालय में गवाही होनी थी। संभावना है कि इसी को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

    एसपी ने बताया कि पुलिस उपरोक्त मामले सहित सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है। टीम लगातार कार्रवाई और अनुसंधान कर रही है। मृतक के घर से घटनास्थल के आसपास तक लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन और घटना में शामिल हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गवाह गोली पुत्र बेगूसराय न्यूज सेवानिवृत शिक्षक हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.