Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 06:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: नाबालिग से  रंगरेलियां मनाते पकड़े गए लोक गायक को पुलिस ने भेजा जेल
          Headline

          Begusarai: नाबालिग से  रंगरेलियां मनाते पकड़े गए लोक गायक को पुलिस ने भेजा जेल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 22, 2023Updated:July 22, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          नाबालिग से दुष्कर्म और नग्न कर वीडियो बनाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

          Begusarai:  तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में  हारमोनियम सीखने के बहाने नाबालिग से  रंगरेलियां मनाते पकड़े गए लोक गायक किशन चौरसिया को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि  नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने के ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में  मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल  कर दिया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और  आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई थी।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने आज बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त किशन चौरसिया ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला थाना में पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो कैमरा के सामने दिए गए पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 23/23 में धारा-341, 323, 342, 376, 354, 34 भादवि एवं 4/6/8 पॉक्सो एक्ट, 67 (बी) आईटी एक्ट एवं 3 (1) (डब्लू), 3 (2) (भी) एससी-एसटी एक्ट में कांड दर्ज किया गया है। महिला थानाध्यक्ष को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।

          पीड़िता का मेडिकल जांच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशित प्रिया एवं महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सदर अस्पातल बेगूसराय में कराया गया है। शनिवार को पीड़िता का बयान धारा-164 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रावधान के मुताबिक मुआवजा के लिए विधिक सेवा प्राधिकार से अनुरोध किया जा रहा है।

          एसपी ने बताया कि पीड़िता अपने गांव में ही भजन कीर्तन करने किशन देव चौरसिया के यहां हारमोनियम सीखने जाती थी। गांव के लोगों को इस पर पहले से शक था। 20 जुलाई की देर शाम किशन देव उक्त नाबालिग को अपने घर पर बुला कर ले गया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान गांव के लोग पहुंच गए और दोनों को नग्न करके मारपीट करते हुए वीडियो वायरल कर दिया।

          इस मामले में दुष्कर्म करने वाले किशन देव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अभद्र व्यवहार, मारपीट और वीडियो वायरल करने वाले राम जतन पासवान, रविन्द्र ठाकुर एवं दिलीप पोद्दार को भी नामजद किया गया है।  जल्द ही पुलिस की विशेष टीम गिरफ्तार कर लेगी। पीड़िता एवं आरोपी का कपड़ा तथा घटनास्थल से बरामद अन्य सामान एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

          ग्रामीणों की मानें तो  किशन देव का पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की हारमोनियम सीखने के बहाने किशन देव के घर आती थी। ग्रामीणों को शक था कि दोनों के बीच कुछ अनैतिक रिश्ता चल रहा है। 20 जुलाई की रात जब लड़की घर से हारमोनियम सीखने जाने की बात कहकर किशन देव के घर पहुंची तो थोड़ी देर बाद ग्रामीण किशन देव के घर में घुस गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को नग्न करके मारपीट किया।

          इस दौरान किसी ने पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शर्मनाक और मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल होते ही लोग इसकी तीखी आलोचना कर रहे हैं। गुरु-शिष्या के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं तो कुछ लोग कानून को हाथ में लेना दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं। शुक्रवार को वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पीटने एवं वीडियो वायरल करने के मामले में शनिवार को बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने पकठौल जाकर घटना की जानकारी ली तथा घटना की तीखी निंदा की है। गांव में घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद बेगूसराय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि तेघड़ा के पकठौल में हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र करने वाले पर कड़ी कार्रवाई हो। प्रशासन घटना को बदल रही है, सच को छुपा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरफ्तार दुष्कर्म नाबालिग बेगूसराय न्यूज मारपीट वीडीयो वायरल हारमोनियम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.