Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 19:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: मजदूर और नर्सिंग होम संचालक के हत्यारे को पुलिस ने दो घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
          Headline

          Begusarai: मजदूर और नर्सिंग होम संचालक के हत्यारे को पुलिस ने दो घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 27, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai: मजदूर और समस्तीपुर में नर्सिंग होम संचालक की हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने घटना के दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारा दिलखुश कुमार उर्फ नेपो तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली का निवासी है। पुछताछ के बाद एसपी  योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दबंगों के यहां पुत्र द्वारा काम नहीं किए जाने के कारण बदमाशों ने लक्ष्मण महतो की हत्या की थी। जबकि, नर्सिंग होम संचालक नवीन ठाकुर की हत्या अवैध संबंध के चक्कर में हुई है।

          एसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने वाहन सहित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष बचे दो अपराधी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में प्रयुक्त वाहन से गोली एवं खोखा के साथ नगद भी बरामद किया गया है। जबकि हथियार एवं दो बदमाशों की गिरफ्तारी की छापेमारी चल रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अपराधी दिलखुश कुमार उर्फ नेपो साइको किलर नहीं है, इसमें टारगेटेड हत्या किया था। गौड़ा निवासी लक्ष्मण पासवान के पुत्र को यह बदमाश अपने ट्रक पर जबरदस्ती खलासी के रूप में रहना चाहते थे। लेकिन वह तैयार नहीं था, जिसके कारण आक्रोशित होकर दिलखुश एवं उसके दो साथियों ने इसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

          जबकि, समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र स्थित चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के संचालक नवीन ठाकुर की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है। नवीन ठाकुर का प्रेम प्रसंग गिरफ्तार दिलखुश कुमार कि साली के साथ चल रहा था, जिसके कारण वह काफी गुस्से में था। इसी को लेकर दिलखुश अपने गांव के ही दो अपराधी मुरारी एवं छोटे के साथ निकला तथा पहले लक्ष्मण महतो की हत्या करने के बाद पटोरी जाकर नवीन ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी।

          एसपी ने बताया कि हत्या के बाद सीसीटीवी जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद तेयाय सहायक थाना क्षेत्र के एक मकई खेत से दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयोग किया गया वाहन बरामद कर लिया या गया है। वाहन से एक गोली एवं खोखा तथा नगद बरामद किया गया है। दिलखुश ने दोनों हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है तथा हत्या में प्रयोग किया गया हथियार अपने ग्रामीण अपराधी मुरारी कुमार एवं छोटे कुमार के पास रहने की बात कही है।

          दिलखुश तीन बार जेल जा चुका है तथा एक साल पहले ही जेल से छूटा है। मुरारी एवं छोटे भी जेल जा चुके हैं। इन लोगों के द्वारा एनएच-28 के बछवाड़ा टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक चालक को रोक कर लूटने की कोशिश की गई थी। इस संबंध में विशेष जानकारी जुटाई जा रही है।

           

          गौरतलब हो कि दिलखुश कुमार उर्फ नेपो ने रविवार की देर रात करीब दो बजे थाना क्षेत्र के गौड़ा पंचायत-एक निवासी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लक्ष्मण महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। महतो घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला था। इसी दौरान आए कार सवार अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और आगे बढ़ते चले गए। इस घटना के बाद करीब एक घंटे बाद करीब तीन बजे सुबह में समस्तीपुर जिले के पटोरी स्थित चंदन चौक के समीप चाइल्ड केयर अस्पताल संचालक नवीन ठाकुर को आवाज देकर अपराधियों ने बाहर बुलाया तथा गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही दौड़े लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरफ्तार नर्सिग होम संचालक बेगूसराय न्यूज मजदूर हत्यारा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.