Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 June 2025 || 11:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline» Begusarai: नीतीश बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं : गिरिराज
    Headline

     Begusarai: नीतीश बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं : गिरिराज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Begusarai:  केंद्रीय  मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार को दूसरा बंगाल बनाना चाहते हैं। ममता बनर्जी से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। ममता बनर्जी के गजवा-ए-हिंद के रास्ते पर चल रहे हैं। बिहार की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण हो गई है। इसका जवाब नीतीश कुमार को देना होगा।

    नालंदा एवं सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा को लेकर  गिरिराज सिंह ने कहा है कि क्या नीतीश कुमार को पता नहीं था कि हर साल की तरह रामनवमी जुलूस निकलने वाला है। बिहार सरकार का आईबी, इंटेलिजेंस और सिस्टम क्या कर रहा था। जुलूस के मुस्लिम मोहल्ले में जाने पर पथराव कर दिया गया। साजिश के तहत हिंसा भड़काई गई।

    उन्होंने कहा कि ईंट-पत्थर ही नहीं, गोली और बम चलाए गए। रात भी नालंदा के हिंदू इलाके में जाकर मारा गया। गोलियां चलीं। लोग घायल हुए। हिंदू के जुलूस में तो बम और गोली नहीं होता है। यह प्रशासन की नाकामी नहीं तो और क्या है। हिंदू परिवार का जान-माल खतरे में है। रात में हिंसाग्रस्त इलाके के हिंदू परिवार और मोहल्ला को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है जबकि मुस्लिम मोहल्ले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। यह वोट बैंक की सोची-समझी रणनीति नहीं तो और क्या है।

    गिरिराज सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना स्थित आवास से दो किलोमीटर की दूरी पर फुलवारी शरीफ में पीएफआई का अड्डा चल रहा था। क्या यह नीतीश कुमार को पता नहीं था। इससे पहले भी फुलवारी शरीफ में लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। बम ब्लास्ट हो रहा है। प्रशासन ने धारा-144 लगाया, फिर मुकर गई जबकि थानेदार का वीडियो चल रहा है। प्रशासन कह रहा है हमने 144 नहीं लगाया। थानेदार कह रहा है कि 144 लगा दिया गया है।

    गिरिराज ने कहा कि जिला अधिकारी का अब कहना है कि धारा-144 नहीं लगाई गई है। अगर नहीं लगाई गई है तो इसका साफ मतलब है कि सरकार और प्रशासन द्वारा जानबूझकर बड़े स्तर पर दंगे फैलाए गए। अब जवाब बिहार सरकार को देना है। प्रशासनिक अधिकारी माइक पर ऐलान कर रहे हैं। तमाम मीडिया धारा-144 की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या नीतीश कुमार का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है। नीतीश कुमार से जब अपना गृह जिला नालंदा नहीं संभल रहा है तो क्या करे हिंदू। प्रशासन और सरकार के संरक्षण में मुस्लिमों का मनोबल बढ़ा है, जिसका दुष्परिणाम सासाराम और नालंदा की घटना है। यहां के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकार तुष्टीकरण की राजनीति में संरक्षण दे रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गिरिराज सिंह नीतीश कुमार पीएफआई बंगाल बेगुसराय न्यूज संरक्षण हिंसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह, इस बार टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड

    June 1, 2025

    गढ़वा में कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर

    June 1, 2025

    साइंस में 469 अंक लाकर जिला टॉपर बनी मजदूर की बेटी मुस्कान, स्टेट में 8वां रैंक

    May 31, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.