Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 23:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: पंजाब के मोहाली से धरा गया मुखिया का सुपारी किलर
          Headline

          Begusarai: पंजाब के मोहाली से धरा गया मुखिया का सुपारी किलर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 27, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai: परना पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस हत्यारे सुपारी किलर बुग्गी ठाकुर उर्फ पवन कुमार को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय के आसपास लगातार हत्याकांड को अंजाम देकर सुपारी किलर बिहार से फरार हो जाया करता था।  2 फरवरी  को दिनदहाडे़ हुए परना पंचायत के मुखिया विरेंद्र शर्मा की हत्या  मामले में इनपुट मिलते ही पुलिस, बुग्गी ठाकुर के पीछे पड़ गई। लेकिन मोबाईल का उपयोग नहीं करने के कारण उसे ट्रेस करने में परेशानी हो रही थी। एसपी योगेंद्र कुमार ने कुख्यात सुपर किलर को न केवल मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया वरन उसके समक्ष हत्याकांड का क्लू भी उगलवाया। 50 हजार के इनामी दुर्दांत सुपारी किलर बुग्गी ठाकुर  की गिरफ्तारी से बेगूसराय पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम  ने राहत की सांस ली है।

          बुग्गी ने बताया कि नागदह निवासी कुख्यात अपराधी रणधीर महतो ने उसे और ललन को साढ़े तीन लाख में मुखिया वीरेन्द्र शर्मा के हत्या की सुपारी दिलवाई थी। इस मामले के साजिशकर्ता महफूज अंसारी ने उसका पैर पकड़कर कहा किसी भी तरह वीरेन्द्र को मार दो। इसके लिए हथियार और मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ 65 हजार एडवांस दिए गए। इसके बाद बुग्गी और ललन ने रेकी करना शुरू किया, लेकिन पहले दिन हत्या करने में सफलता नहीं मिल पाई तो महफूज अंसारी ने दूसरे दिन सदर प्रखंड कार्यालय में उसे वीरेन्द्र का चेहरा दिखाया।

          इसके बाद दो फरवरी को वह एक मोटरसाइकिल से ललन के साथ परना ढ़ाला पहुंचा और मुखिया के पीछे आ रहे लाइनर द्वारा सिग्नल मिलते ही उसने मुखिया को तीन गोली मारी। जबकि शेष गोली मुखिया के पीछे आ रहे अपराधियों ने मारी थी। गोली मारने के बाद पचंबा के रास्ते नागदह गाछी पहुंचा। वहां लाइनर ने मोटरसाइकिल और हथियार लेकर उसे एनएच पर पहुंचा दिया। एनएच पर दलसिंहसराय के रास्ते वह मुजफ्फरपुर पहुंचा और मुजफ्फरपुर से दिल्ली भाग गया। लेकिन दिल्ली में भी पुलिस द्वारा पीछा करने के शक पर भागकर पंजाब के मोहाली आ गया। जहां छात्रों के बीच लॉज में रहता था, जहां से पुलिस ने चार दिन के दिन-रात कोशिश बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बुग्गी ठाकुर मोबाइल का उपयोग नहीं करता था, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल था। लेकिन हमारी टीम ने उसे चैलेंज के रूप में लिया। जब दिल्ली जाने का इनपुट मिला तो हमारी टीम ने उसका पीछा किया। लेकिन बुग्गी को पुलिस से पीछा करने का आशंका हो गई। वह लगातार दिल्ली में तीन चार ठिकानों पर भटकता रहा। इसके बाद चकमा देने के लिए पुलिस टीम बेगूसराय लौट गई और बुग्गी पंजाब के मोहाली में जीबीटी नगर में जाकर रहने लगा। मोबाइल नहीं रहने के कारण उसे पकड़ना मुश्किल था। लेकिन मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती सहित पुलिस पदाधिकारियों की टीम नए तरह के तकनीकी अनुसंधान के बल पर उस जगह को चिन्हित कर लिया।

          पूरी टीम चार दिन तक संतरी ड्यूटी की तरह लगातार उस जगह ना केवल तकनीकी सर्विलेंस करती रही। बल्कि इसके पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहे थे। सभी टावरों का डंप डाटा निकाला गया। उसके बाद जब लॉज में बुग्गी को पकड़ा गया तो उसने बचने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एसपी ने बताया कि अपराधी कितना भी शातिर हो, पुलिस अब उसे दूसरे राज्य क्या, पाताल से भी खींचकर निकाल लेगी। पहले हम उसे जहां तक भागेगा वहां तक दौड़ाएंगे और फिर पकड़ कर न्यायालय के माध्यम से उसे ऐसी कड़ी सजा दिलाई जाएगी कि दूसरे अपराधी दहशत में आ जाएं।

          रौशन कुमार, विकास कुमार, विजय साह, छोटे महतो एवं मुखिया वीरेन्द्र शर्मा हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकारा

          आरोपी ने रौशन कुमार, विकास कुमार, विजय साह, छोटे महतो एवं मुखिया वीरेन्द्र शर्मा हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकारते हुए सभी पहलुओं का खुलासा किया है। उसने अन्य घटना में संलिप्तता सहित कई राज बताया है। एसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी बुग्गी ठाकुर उर्फ पवन आपराधिक गिरोह चलाकर हत्या एवं अवैध शस्त्र अधिनियम की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके बढ़ते अपराधिक मामलों को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। जल्द ही पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आरोपी गिरफ्तार पंजाब मोहाली बेगूसराय न्यूज मुखिया हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.