Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 1 September 2026 || 21:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बापूधाम महोत्सव में पूर्वी चंपारण को 285 करोड़ की सौगात,मेडिकल कॉलेज-तारामंडल को मंजूरी
          Headline

          बापूधाम महोत्सव में पूर्वी चंपारण को 285 करोड़ की सौगात,मेडिकल कॉलेज-तारामंडल को मंजूरी

          मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को बापूधाम महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने करीब 285 करोड़ रुपये की 145 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बापूधाम महोत्सव के तहत बापू प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय मेले का भी उद्घाटन किया गया

          Motihari News: मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को बापूधाम महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने करीब 285 करोड़ रुपये की 145 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, खेल, उद्योग और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

          कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बरियारपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही मोतिहारी में तारामंडल का निर्माण जल्द शुरू कराने की बात कही। पीपराकोठी में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए अब बरियारपुर में स्थापित करने की घोषणा की गई है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू स्टेडियम में फिलहाल संचालित केंद्रीय विद्यालय के स्थान पर इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं, मोतिहारी में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। तेतरिया के कोठिया में एक्वाकल्चर पार्क, मत्स्य समृद्धि क्लस्टर और फिश प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की योजना भी जल्द शुरू होगी।

          मोतिहारी में मौजूदा मदर डेयरी से भी बड़ा नया मदर डेयरी प्लांट लगाने की योजना है। लंबे समय से बंद चीनी मिल को दोबारा चालू करने की दिशा में भी जल्द काम शुरू करने की बात मुख्यमंत्री ने कही।

          पर्यटन और शहरी विकास को लेकर भी कई अहम घोषणाएं हुईं। मोतीझील के किनारे रोईंग क्लब से पावर हाउस, चीनी मिल, शिव मंदिर और अनाथ आश्रम होते हुए चिकनीघाट-अगरवा तक सड़क और नाला निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग को मरीन ड्राइव के रूप में विकसित करने की योजना है।

          सड़क परियोजनाओं के तहत मोतिहारी-तुरकौलिया-गोविंदगंज पथ में रघुनाथपुर पुल से बालगंगा तक 3.2 किलोमीटर सड़क का विकास होगा। वहीं, पीपरा एनएच-27 से राजपुर चौक होते हुए कल्याणपुर तक 17 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। शीतलपुर-रमडीहा मार्ग, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज तक जाने वाली सड़क और अरेराज मंदिर जाने वाली प्रमुख सड़कों के विकास की भी घोषणा की गई।

          मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के लंबित आवेदनों को लेकर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर निलंबन भी किया जा सकता है।

          शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी कई योजनाओं की जानकारी दी गई। बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का नया कैंपस स्थापित करने की प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए जमीन उपलब्ध कराएगी और भवन निर्माण की स्वीकृत लागत का 50 प्रतिशत राज्यांश वहन करेगी। चिरैया में एथलेटिक्स ट्रैक, लक्ष्मी नारायण दूबे कॉलेज के जीर्णोद्धार और मुंशी सिंह महाविद्यालय में खेल सुविधाओं के विकास की भी बात कही गई।

          बापूधाम महोत्सव के तहत बापू प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय मेले का भी उद्घाटन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों और संस्थाओं के उत्पादों एवं गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

          285 करोड़ विकास योजनाएं Bapudham Mahotsav East Champaran News Motihari Medical College पूर्वी चंपारण विकास योजना बरियारपुर मेडिकल कॉलेज बापूधाम महोत्सव मोतिहारी तारामंडल मोतिहारी मरीन ड्राइव मोतिहारी मेडिकल कॉलेज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, हुसैनाबाद के तटीय गांवों में अलर्ट,दो लाख क्यूसेक पानी से उफनी सोन नदी, किसानों को सुरक्षित लौटने की सलाह

          September 1, 2026

          जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा: बागबेड़ा के 30 घरों में घुसा पानी,खरकई खतरे के निशान से 2.07 मीटर ऊपर, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

          September 1, 2026

          भोजपुर में डायवर्सन पार करते बाढ़ के पानी में बाइक समेत बह गए तीन युवक,एक युवक का शव बरामद , दुसरा लापता

          September 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, हुसैनाबाद के तटीय गांवों में अलर्ट,दो लाख क्यूसेक पानी से उफनी सोन नदी, किसानों को सुरक्षित लौटने की सलाह

          जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा: बागबेड़ा के 30 घरों में घुसा पानी,खरकई खतरे के निशान से 2.07 मीटर ऊपर, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

          बापूधाम महोत्सव में पूर्वी चंपारण को 285 करोड़ की सौगात,मेडिकल कॉलेज-तारामंडल को मंजूरी

          भोजपुर में डायवर्सन पार करते बाढ़ के पानी में बाइक समेत बह गए तीन युवक,एक युवक का शव बरामद , दुसरा लापता

          औरंगाबाद में सड़क हादसों का कहर, शिक्षिका दंपति समेत 4 की मौत, सड़क जाम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.