Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 October 2026 || 02:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेंगलुरू हादसा: आरसीबी के मार्केटिंग हेड समेत चार गिरफ्तार, न्यायिक आयोग का गठन
          Headline

          बेंगलुरू हादसा: आरसीबी के मार्केटिंग हेड समेत चार गिरफ्तार, न्यायिक आयोग का गठन

          today post liveBy today post liveJune 6, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bengaluru News:- बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने आरसीबी से संबंधित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि इवेंट कंपनी के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आरोपितों से पूछताछ कर रहे हैं।

          चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने शुक्रवार को आरसीबी मार्केटिंग विभाग के प्रमुख निखिल सोसले को गिरफ्तार किया है, जबकि इवेंट कंपनी डीएनए इंस्टीट्यूट के सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को हिरासत में लिया गया है। शेषाद्रिपुर अनुमंडल के एसीपी प्रकाश पुलिस चारों आरोपितों से पूछताछ कर रहे हैं। निखिल को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहा था।

          कर्नाटक पुलिस गिरफ्त में लिये गये लोगों से फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रही है कि कार्यक्रम के आयोजन में किन-किन नियमों की अनदेखी की गई, किसकी अनुमति से आयोजन हुआ और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं? इसके पीछे कौन जिम्मेदार है?

          इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, जिसके बाद स्टेडियम की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार इवेंट कंपनी के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक चारों से पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम तक उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

          उधर, केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम के घरों पर छापा मारा, जिन्होंने बिना अनुमति के आरसीबी की जीत का आयोजन किया। पता चला है कि गिरफ्तारी के डर से दोनों पहले ही लापता हो गए हैं।

          इस बीच, भगदड़ के सिलसिले में मामला दर्ज होने के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की शासी संस्था ने एफआईआर रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। समिति के अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई.एस. जयराम द्वारा दायर याचिका पर न्यायमूर्ति कृष्ण कुमार की पीठ के समक्ष शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे सुनवाई होनी है।

          कर्नाटक सरकार ने भी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर समेत आठ वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और पूरी घटना की जांच सीआईडी को सौंप दी है, साथ ही एक जांच आयोग का भी गठन किया गया है। कर्नाटक के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

          उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 4 जून को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। इस मामले में कब्बन पार्क पुलिस थाने में आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स (जो इवेंट की आयोजन कंपनी थी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

          Bengaluru Chinnaswamy Stampede Case DNA Event Company Detention Karnataka Police RCB Arrest KSCA FIR High Court Petition RCB Victory Celebration Incident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

          October 21, 2026

          बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          October 21, 2026

          ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, अररिया में गूंजे जयकारे; सिंदूर खेला में दिखी बंगाली परंपरा की झलक

          October 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

          खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, विरोध में सड़क जाम

          बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, अररिया में गूंजे जयकारे; सिंदूर खेला में दिखी बंगाली परंपरा की झलक

          एक विवाद ने उजाड़ दिया परिवार! पति-पत्नी की मौत, 2 साल की बच्ची के सिर से उठा माता-पिता का साया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.