Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 12 July 2026 || 20:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बहरागोड़ा में अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डेढ़ करोड़ का पन्ना किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
          Headline

          बहरागोड़ा में अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डेढ़ करोड़ का पन्ना किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 12, 2026Updated:July 12, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:  जिले की बहरागोड़ा पुलिस ने बहुमूल्य रत्न पन्ना की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2300 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

          रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहरागोड़ा बस स्टैंड के समीप कुछ लोग कीमती पन्ना की खेप लेकर सौदा करने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए घाटशिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।

          पुलिस टीम के पहुंचते ही दो मोटरसाइकिलों के पास खड़े तीन युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपित विनय पातर की स्कूटी की डिक्की से सफेद प्लास्टिक में पैक 1.095 किलोग्राम पन्ना बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दोनों मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 2300 रुपये नकद भी जब्त कर लिए।

          गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुराकाटी निवासी विनय पातर, सिद्धेश्वर कालिंदी तथा श्यामासुन्दरपुर निवासी स्नेहाशिश मंगराज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपित विनय पातर के खिलाफ वर्ष 2018 में गुड़ाबांदा थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है।

          पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद पन्ना की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है और इसे किस व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचाया जाना था।

          एसपी शुभम खंडेलवाल ने कहा कि जिले में बहुमूल्य रत्नों और खनिजों की अवैध तस्करी पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

          इस कार्रवाई में घाटशिला एसडीपीओ के साथ बहरागोड़ा थाना के सह थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, रामप्रवेश राय, राहुल कुमार, पंकज कुमार पासवान, ओम शरण एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baharagora emerald smuggling Baharagora Police East Singhbhum News emerald smuggler arrested emeralds seized emeralds worth ₹1.5 crore Ghatshila SDPO Jharkhand Crime News latest jharkhand news Shubham Khandelwal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जेएसडीएमएस में 55 करोड़ भुगतान पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा ब्लैकलिस्ट कंपनियों को नियमों के विपरीत अस्थायी रूप से काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया

          July 12, 2026

          भागलपुर में जनाजा ले जाते समय बड़ा हादसा, हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से आधा दर्जन घायल

          July 12, 2026

          वैशाली में रास्ते के विवाद में आर्मी जवान और पिता की गो/ली मारकर ह/त्या,आरोपी फरार

          July 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जेएसडीएमएस में 55 करोड़ भुगतान पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा ब्लैकलिस्ट कंपनियों को नियमों के विपरीत अस्थायी रूप से काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया

          बहरागोड़ा में अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डेढ़ करोड़ का पन्ना किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          भागलपुर में जनाजा ले जाते समय बड़ा हादसा, हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से आधा दर्जन घायल

          वैशाली में रास्ते के विवाद में आर्मी जवान और पिता की गो/ली मारकर ह/त्या,आरोपी फरार

          मधेपुरा बीआरसी में शराब पार्टी करते दो शिक्षक निलंबित , तीन गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.