Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 14:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में एक साथ 77700 ध्वज फहराने का विश्व रिकॉर्ड बना
    Headline

    बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में एक साथ 77700 ध्वज फहराने का विश्व रिकॉर्ड बना

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    भोजपुर/पटना। बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के दौरान शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जगदीशपुर स्थित दुलौरा मैदान में एक साथ 77,700 तिरंगा लहराया गया। यह एक विश्व रिकॉर्ड बना है। इसको लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम पहुंची। टीम में शामिल 1600 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के रिकॉर्ड को दर्ज किया। विजयोत्सव में दो लाख से अधिक लोगो ने हिस्सा लिया। ध्वज लहराने के पाकिस्तान के विश्व रिकार्ड भी टूट गया।

    विजयोत्सव में दो लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसको लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जगदीशपुर पहुंची है। सूचना के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 1600 अधिकारी और कर्मचारी इस पूरे कार्यक्रम में हैं और वहां राष्ट्रीय ध्वज के रिकॉर्ड को दर्ज किया। इससे पहले एक साथ 57,500 राष्ट्रीय ध्वज फहराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था। भोजपुर में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग ड्रोन कैमरे से कराई गई। इसके अलावा जिन-जिन लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज है, उनका फिंगर प्रिंट भी लिया गया, जिससे नए रिकॉर्ड को पुख्ता किया जा सके।

    इससे पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। भाजपा के कई और नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बैठक हुई। दस मिनट की मीटिंग के बाद शाह आरा के जगदीशपुर के लिए रवाना हुए।

    बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जगदीशपुर की धरती युगपुरुषों की धरती है। उन्होंने बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इतिहास ने बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया है। उनकी वीरता के अनुरूप उन्हें जगह नहीं दी गई। आज बिहार की जनता पलक पांवड़े बिछाकर उनका नाम एक बार फिर से अमर कर रही है। शाह ने कहा कि आज से 163 वर्ष पूर्व 80 साल की उम्र के कुंवर सिंह ने इस क्षेत्र को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई। आज लाखों-लाख लोग उनके लिए आएं हैं। मैं सबको नमन करता हूं। आजादी के पहले संग्राम को इतिहासकारों ने विफल विद्रोह कहकर बदनाम करने का काम किया। वीर सावरकर ने स्वतंत्रता संग्राम कहकर सम्मानित करने का काम किया।

    अमित शाह ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह के हाथ में गोली लग गई। उन्होंने अपने ही हाथ से अपनी दूसरी हाथ काट ली। ऐसे साहस कुंवर सिंह के अलावा किसी में नहीं हो सकता। वीर कुंवर सिंह ऐसे अकेले थे, जिन्होंने 80 साल के होने के बावजूद आरा-सासाराम से लेकर अयोध्या से बलिया होते हुए विजय का झंडा फहराया। चार दिन तक खून बहने के बावजूद भी उस वीर व्यक्ति का प्राण नहीं गया। जगदीशपुर में आजादी का झंडा फहराने के बाद वे शहीद हुए। आज मैं उस जगह पर गया था। 58 साल से अनेक प्रकार की रैलियों में गया हूं लेकिन आरा में राष्ट्रभक्ति का ये उफान देखकर नि:शब्द हूं। ऐसा कार्यक्रम जीवन में कभी नहीं देखा।

     

    अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75वें साल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय किया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक “भारत माता की जय” की आवाज जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री ने तीन लक्ष्य रखें हैं। एक तो आजादी के दीवाने जिन्होंने देश के लिए जीवन बलिदान कर दिया, आज की युवा पीढ़ी जाने। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विश्वामित्र की जन्मभूमि है। यहीं ताड़का वध प्रभु श्रीराम ने किया था। यही से मिथिला जाने की उन्हें प्रेरणा मिली। यहां वशिष्ठ नारायण जी की जन्मभूमि रही।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अमित साह आरा न्यूज जगदीशपुर बाबू वीर कुँवर सिंह विश्व रिकॉर्ड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.