WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
New Delhi :– सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील ने चीफ जस्टिस बी.आर. गवई की ओर कुछ फेंकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को वहीं काबू कर लिया। कि आरोपी वकील का नाम राकेश किशोर (71 वर्ष) है। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में भगवान विष्णु को लेकर चीफ जस्टिस के दिए गए एक कथन से आहत था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने राकेश किशोर को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। जब पुलिस उसे कोर्ट रूम से बाहर ले जा रही थी, तो उसने नारे लगाए — “सनातन धर्म का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”
इस बीच, पूरे घटनाक्रम के दौरान चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पूरी तरह शांत रहे और कोर्ट में सुनवाई जारी रखी। उन्होंने कहा, “इन चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता।”
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

