Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 16:49
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अररिया: अजय ज्वेलरी शॉप से 50 लाख के सोने-चांदी की गहने की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
    Headline

    अररिया: अजय ज्वेलरी शॉप से 50 लाख के सोने-चांदी की गहने की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    अररिया।  शहर में लगातार आतंक मचा रहे चोरो ने नगर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित काली मंदिर चौक के पास बुधवार की देर रात को अजय ज्वेलरी दुकान को निशाने पर लिया है। चाेरो ने यहां सेंधमारी कर 50 लाख रूपए से अधिक मूल्य के गहनो की चोरी कर ली। शो केस में रखे सोने-चांदी के आभूषण पर चोरो ने हाथ साफ कर लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। चोरी का खुलासा तब हुआ जब दुकानदार आज सुबह दुकान खोलने पहुंचा। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    दुकान पर आने के बाद देखा कि दुकान के पीछे स्थित बीच का शटर को अलगा कर चोरों ने दुकान में प्रवेश कर दुकान के भीतर रखे सभी गहनों पर अपना हाथ साफ कर लिया।सूचना के बाद मौके पर नगर थानाध्यक्ष शिव शरण साह समेत सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

    मामले को लेकर दुकान के मालिक अजय स्वर्णकार ने बताया कि बुधवार शाम में अपने प्रतिष्ठान को बंद कर घर चला गया था।सुबह में वह दुकान की ओर आने वाला ही था कि बगल के एक दुकानदार ने पीछे से शटर उखाड़े जाने की सूचना दी।जिसके बाद दुकान पहुंचा तो पाया कि दुकान के पीछे के भाग का बीच का शटर को अलगा कर चोरों ने दुकान के शो केस में रखे सभी गहनों की चोरी कर ली।

    दुकान मालिक ने पचास लाख रुपये से अधिक मूल्य के स्वर्णाभूषण के चोरी होने की बात कही।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दुकान में प्रवेश किये तीन चोरों की सारी करतूत कैद हुई है,जिसमे से एक चोर का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।चोरों ने बारह से एक बजे रात के बीच में दुकान में प्रवेश किया और इत्मीनान से दुकान में रखे एक-एक गहने को अपने साथ लेकर चले गये। सूचना के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ सहित नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।

    उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले ही नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड में एसपी आवास के पास ही चोरों ने गहना नामक प्रतिष्ठान में सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण की चोरी कर ली थी और मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है।इतना ही नहीं बदमाशों ने दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया में एक करोड़ से अधिक के लूट की घटना को अंजाम दिया था। बैंक लूटकांड मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर पुलिसिया कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    50 लाख अररिया न्यूज चोरी जेवरात ज्वेलरी सेंधमारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.