Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Araria: कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई लव जेहाद के आरोपी तनवीर अख्तर को रांची की डोरंडा पुलिस
    Headline

    Araria: कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई लव जेहाद के आरोपी तनवीर अख्तर को रांची की डोरंडा पुलिस

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Araria:  लव जेहाद मामले में अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार तनवीर अख्तर उर्फ लैक खान को गुरुवार को अररिया व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया।जिसके बाद रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ उसे लेकर रांची गई है। आरोपी तनवीर पर भागलपुर की एक महिला मॉडल ने यौन शोषण,धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे।मामले में रांची के डोरंडा थाना में तनवीर अख्तर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अररिया की सिकटी थाना पुलिस के सहयोग से रांची की डोरंडा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।वह पिछले कुछ दिनों से नेपाल में रह रहा था।डोरंडा थाना क्षेत्र के युनुस चौक के पास रहने वाला है।

    लव जेहाद मामले में रांची पुलिस ने आरोपी तनवीर अख्तर उर्फ लैक खान को उस समय गिरफ्तार किया,जब वह नेपाल से सिकटी थाना क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। मुम्बई में रह रही भागलपुर की एक महिला मॉडल ने तनवीर अख्तर पर यौन शोषण, धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था।

    मामला दर्ज होने के बाद आरोपी तनवीर अख्तर फरार चल रहा था। मामले में महिला मॉडल ने मुम्बई से रांची पहुंच कर पिछले दिनों 164 का बयान भी दर्ज कराया था। आरोपी तनवीर अख्तर उर्फ लैक खान रांची में एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट चलाता था। महिला मॉडल का आरोप है कि वह वर्ष 2021 में मॉडलिंग सीखने के लिए रांची आई थी और तनवीर के इंस्टीट्यूट में अपना दाखिला कराया था।इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी।

    महिला मॉडल का आरोप है कि एक त्योहार एक अवसर पर इंस्टीट्यूट में हुई पार्टी में तनवीर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे धोखे से पिला दिया था। जब उसे नशा चढ़ गया तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। इसके बाद लगातार आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करता था।

    महिला मॉडल का आरोप है कि तनवीर अख्तर मुझ पर लगातार धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दवाब बना रहा था।जब इनकार कर दिया तो उसने कई आपत्तिजनक तस्वीरें मेरे परिवार के सदस्यों को भेज दी थी।इस कारण मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। पिछले दिनों तनवीर के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराने मुंबई से रांची पहुंची मॉडल ने आरोपी तनवीर के खिलाफ कई साक्ष्य प्रस्तुत किए थे।

    इधर, कोर्ट में पेशगी के बाद रांची ले जाने के क्रम में हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में तनवीर ने सारे आरोपों से इनकार किया।उसने कहा कि दोनों के बीच एक बॉस और कर्मचारी का रिश्ता था। उसने रुपये देकर हर तरह से उसकी मदद की थी, लेकिन इस बीच उसकी कंपनी घाटे में चली गई।इस कारण उसने उससे पैसे वापस करने की मांग की। जिसके बाद वह मॉडल लव जेहाद की बात करने लगी। एक मुस्लिम युवक होने के कारण उसे साफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    तनवीर अख्तर मॉडल रांची न्यूज रांची पुलिस रिमांड लव जिहाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.