Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 21:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: राहुल गांधी ने की खड्गेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना ,नानू दा ने भेंट की चुनरी और मां काली की तस्वीर
          Headline

          Araria: राहुल गांधी ने की खड्गेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना ,नानू दा ने भेंट की चुनरी और मां काली की तस्वीर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 29, 2024Updated:January 29, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अररिया में प्रसिद्ध खड़गेश्वरी काली मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की और मंदिर के पुजारी और मां काली के साधक नानू दा से आशीर्वाद लिया। नानू दा ने राहुल गांधी को मां खड़गेश्वरी काली मां की तस्वीर भेंट करने के साथ चादर ओढ़ाकर स्वागत किया।

          कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए है।मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यह यात्रा सोमवार को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में फरीनगोला चौक में प्रवेश की। किशनगंज के बाद शाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अररिया के चरघरिया बॉर्डर से अररिया जिला में प्रवेश किया।जहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।चरघरिया बॉर्डर से जहानपुर,जहानपुर रानी चौक,हरवा चौक होते हुए जोकीहाट के किसान कॉलेज चौक पहुंची।इस बीच राहुल गांधी लगातार हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए।जोकीहाट किसान कॉलेज चौक से होते हुए यह कारवां काकन चौक, तारण चौक, बैरगाछी चौक,कुर्साकांटा मोड़ होते हुए अररिया जीरो माइल चौक पहुंची।

          सफेद टी शर्ट पहने राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा थे और उनके नाम के साथ नारेबाजी कर रहे थे।जीरो माइल चौक से चांदनी चौक होते हुए राहुल गांधी का काफिला अररिया के प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी काली मंदिर पहुंची।जहां उन्होंने मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना की और मां काली के साधक मंदिर के पुजारी नानू बाबा से आशीर्वाद लिया।इस दौरान बिहार कांग्रेस के सभी शीर्षस्थ नेता मौजूद थे।

          प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह,कांग्रेस महासचिव डा.शकील अहमद,कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान, सांसद मो.जावेद,विधायक अजीत शर्मा,इसरारुल हक, आबीदूर रहमान,नीति सिंह,छत्रपति यादव,पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान,प्रवीण सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।

          राहुल गांधी का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम अररिया के यादव कॉलेज मैदान में हैं।जहां से मंगलवार को सुबह पूर्णिया के लिए रवाना होंगे और पूर्णिया गुलाबबाग जीरो माइल के पास किसानों के साथ संवाद स्थापित करने के साथ रंगभूमि मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

          राहुल गांधी के आगमन पर जिले में रही कड़ी सुरक्षा

          चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किशनगंज पहुंचे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर उनके गुजरने वाले मार्गो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूर्णिया रेंज के डीआईजी विकास कुमार, डीएम तुषार सिंघला, एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु बस स्टैंड के पास सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद थे।

          राहुल गांधी जिस रास्ते से गुजर रहे थे उस मार्ग में पहले से पुलिस के अधिकारी तैनात थे। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए रूट को डायवर्ट किया गया है। वरीय अधिकारी व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है। सभा स्थल स्टेडियम परिसर में भी सुरक्षा कडी थी। मुख्य द्वार में जांच के बाद ही किसी को भी अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।

          बिहार के किशनगंज पहुंची ”भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने उठाया ओबीसी एवं जाति जनगणना का मुद्दा

          यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार में ओबीसी समुदाय को बताना चाहता हूं कि 90 अधिकारियों में से केवल 3 ओबीसी से हैं और इस प्रकार ओबीसी के लिए बहुत कम पैसा आवंटित किया गया है। इसीलिए हमने इस दिशा में एक क्रांतिकारी कदम की बात कही है। भारत को अब पता होना चाहिए कि देश में ओबीसी दलितों की सही आबादी कितनी है। इसलिए हम भारत में जाति जनगणना चाहते हैं।

          राहुल गांधी ने इस यात्रा के लक्ष्य पर पूछे गये पत्रकारों के सवाल कि वे पैदल क्यों चल रहे हैं?, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह मोहब्बत का देश है। हमें नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोजनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा में लाखों लोगों से मिला, लोग अपने दिल का दर्द हमें बताते थे। हिन्दुस्तान की राजनीति पर इस विचारधारा में बहुत असर पड़ा है। एक नई विचारधारा नफरत के खिलाफ मोहब्बत की खड़ी हुई है।

          राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कि भाजपा नफरत और देश को बांटने की बात करती है। हम मोहब्बत और देश को जोड़ने की बात करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बिना सामाजिक और आर्थिक न्याय के देश तरक्की नहीं कर सकता। केंद्र सरकार के विकास के वायदे झूठे हैं।

          किशनगंज पहुंचे कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हमें असम के मुख्यमंत्री से खूब प्रचार मिला। नीतीश कुमार के विश्वासघात के बाद किशनगंज और बिहार की जनता राहुल गांधी का स्वागत कर रही है। हमें बिहार के मुख्यमंत्री या असम के मुख्यमंत्री से कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने सभी को निमंत्रण दिया है।

          Araria News Bharat Jodo Nyay Yatra खड़गेश्वरी काली मंदिर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.