Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 23:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: नौकरी के नाम पर तीस लाख का ठगी करने वाला जालसाज पटना से गिरफ्तार
          Headline

          Araria: नौकरी के नाम पर तीस लाख का ठगी करने वाला जालसाज पटना से गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 14, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria :  नौकरी दिलाने के नाम पर तीस लाख रुपए की ठगी करने वाले जालसाज को फारबिसगंज पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी में फारबिसगंज पुलिस के साथ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। गिरफ्तार आरोपित का नाम संतोष कुमार है,जो जमुई जिला अंर्तगत कल्याणपुर का रहने वाला है। इस बाबत कांड के अनुसंधानकर्ता अमित कुमार ने पटना के बोरिंग केनाल रोड स्थित फास्ट फूड की दुकान से उसे गिरफ्तार किए जाने की बात कही।

          घटना के संबंध में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के महेशमुड़ी वार्ड संख्या छह निवासी डोमी साह पिता वृद्धन साह ने विगत मार्च महीने में ठगी मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के आधा दर्जन लोगों जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं, के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित डोमी साह ने अपने पुत्र सुमन भारती एवं भतीजा धीरज कुमार साह के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने का हवाला देते हुए प्राथमिकी में बताया गया कि विगत 14 मार्च 2021 को हाजीपुर थाना के गराई सराय निवासी साढू पप्पू कुमार पासवान एवं उनके पिता गणेश पासवान मेरे यहां पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान मेरे बेटे एवं भतीजा को व्यवहार न्यायालय,पटना में आदेशपाल के पद पर सीधी नियुक्ति को लेकर भरोसा दिलाते हुए विश्वास में लिया।जहां नौकरी लगाने के नाम पर तीस लाख रुपए देने की बात करते हुए दोनों छात्रों से आवेदन भरवा कर चले गए।जिसके बाद पुनः 21 मार्च 2021 को दोनों व्यक्ति अपने साथ सीतामढ़ी जिला के बेला थाना क्षेत्र के फुलहटा निवासी मोहन गुप्ता पिता सिंहेश्वर गुप्ता, झारखंड के धनबाद अंर्तगत अंगार पथरा के विकास पासवान एवं जमुई के कल्याणपुर निवासी संतोष कुमार पिता स्व.अंबिका यादव के साथ मेरे यहां पहुंचे। जिसके बाद उक्त सभी लोगों से परिचय कराया गया। परिचय के दौरान सभी व्यक्ति पटना सिविल कोर्ट के जज होने तथा नेपाल घूमने के लिए आने की बात कही।

          खास बात कि उक्त आरोपितों के द्वारा भी पीड़ित को झांसा देते हुए बहुत लड़कों को सिविल कोर्ट में नौकरी देने की बात कही गई। झांसे में आने के बाद साढू पप्पू पासवान के कहने पर विकास कुमार पासवान के बैंक खाता में अलग अलग किस्तों में 8 लाख 75 हजार, गीता देवी के बैंक खाता में दो लाख रुपए जमा किए। जिसके बाद पुनः आरोपितों ने अपने अपने बैंक खाता में 15 लाख 10 हजार अग्रिम राशि के तौर पर जमा करा लिया गया तथा बाकी रूपए नियुक्ति के बाद लेने की बात कही गई। इतना ही नहीं, रूपए लेने के कुछ दिन बाद बेटा और भतिजा को इंटरव्यू के लिए पटना बुलाया गया। जहां हाई कोर्ट के बगल में अवस्थित बिहार बार काउंसिल के कमरा में इंटरव्यू लिया और कुछ दिन बाद नियुक्ति पत्र भेजते हुए दानापुर सिविल कोर्ट मे योगदान के लिए कहा गया। आगे कहा गया कि दोनों छात्र दानापुर गया जहां सभी आरोपितों के द्वारा मूल प्रमाण पत्र जमा लेते हुए एक रजिस्टर पर कई जगह हस्ताक्षर कराया गया। जिसके बाद योगदान की बात कहते हुए कार्यालय आकर प्रतिदिन काम करने का निर्देश दिया।

          इस दौरान प्रतिदिन दोनों छात्र दानापुर न्यायालय जाता रहा। साथ ही फर्जी हाजिरी बनाने लगा। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन बाद आरोपित पप्पू पासवान एवं संतोष कुमार मेरे घर पहुंचकर नियुक्ति के बाद बकाया राशि मांगने लगा। जहां पप्पू को नगद 3 लाख 90 हजार जबकि संतोष को 11 लाख दिए जाने की बात कही गई। खास बात कि ठगों ने उक्त नगद राशि प्राप्त करने के बाद स्टांप पेपर अपना अपना हस्ताक्षर भी किया। इधर दोनों छात्रों को ठगी और जालसाजी मामले की भनक लगते ही वापस घर लौट आए। जिसके बाद फारबिसगंज थाना में आरोपितों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया।

          मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने दर्ज कांड के आलोक में पटना से अभियुक्त को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की बात कही। उन्होंने मामले में फरार चल रहे बांकी अभियुक्तों को जल्द ही पकड़े जाने की बात कही।

          झासा ठगी नौकरी पटना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          August 26, 2026

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          August 26, 2026

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          August 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.