Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 April 2026 || 15:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड कैबिनेट में कुल 35 प्रस्तावों पर मंजूरी, नियोजन नीति से हटी 10वीं और 12वीं की बाध्यता
          Headline

          झारखंड कैबिनेट में कुल 35 प्रस्तावों पर मंजूरी, नियोजन नीति से हटी 10वीं और 12वीं की बाध्यता

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 2, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 35 प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई।   कैबिनेट में नयी संशोधित नियोजन नीति को मंजूरी दी गयी। सरकारी नौकरियों में झारखंड से ही मैट्रिक और इंटर पास होने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया। स्थानीय रीति रिवाज और परंपरा को भी जानना जरूरी नहीं रहा।

          कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा इंटर, टेन प्लस टू का संचालन नियमावली संशोधन किया गया। इसमें क्षेत्रीय भाषाओं के अतिरिक्त हिंदी अंग्रेजी और संस्कृत को भी जोड़ा गया है। यह सारे नियम कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा स्नातक स्तर नियमावली मैट्रिक 10वीं पास नियमावली और डिप्लोमा नियमावली में लागू होगा। संशोधन में आरक्षित वर्ग के लिए भी लागू होगा।

          उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद नियमावली में बदलाव किया गया है। नगर विकास विभाग ने इसके अंतर्गत झारखंड नगरपालिका नियमावली में भी संशोधन कर दिया है। कैबिनेट सचिव ने बताया कि झारखंड से मैट्रिक और इंटर परीक्षा के फर्स्ट को तीन लाख सेकंड दो लाख और थर्ड टॉपर एक लाख प्रोत्साहन राशि दी जायेगी साथ ही मोबाइल और लैपटॉप दिया जायेगा। ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को अब दो करोड़ की जगह पांच करोड़ मिलेगा। इसी तरह अन्य पदक के लिए भी अलग-अलग राशि का प्रावधान किया गया। श्रम विभाग के छह विधेयकों को वापस लेनी के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति। रघुवर सरकार के समय पारित हुए थे सभी छह विधेयक।

          भारत सरकार ने इन विधायकों के प्रावधानों पर आपत्ति जताई थी।
          द कॉन्ट्रैक्ट लेबर (रेगुलेशन एंड एबोलिशन) (झारखंड अमेंडमेंट) बिल 2015, द बिहार इंडस्ट्रियल एस्टेब्लिशमेंट (नेशनल एंड फेस्टिवल हॉलिडे एंड कैजुअल लीव) झारखंड अमेंडमेंट बिल 2015, द झारखंड लेबर लॉ (अमेंडमेंट) एंड मिसलेनियस प्रोविजन बिल 2018,द इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट (झारखंड अमेंडमेंट) बिल 2018, द झारखंड शॉप एंड इस्टैब्लिशमेंट (अमेंडमेंट) बिल 2018, द फैक्टरी (झारखंड अमेंडमेंट) बिल 2019
          झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर निर्धारण संग्रहण वसूली संशोधन नियमावली 2022 की मंजूरी दी गयी

          बैठक में झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर निर्धारण संग्रहण वसूली संशोधन नियमावली 2022 की मंजूरी दी गयी। इसके अनुसार निर्धन शारीरिक रूप से अक्षम महिलाओं तथा बच्चों के लाभार्थी के लिए न्यास न लाभ न हानि के आधार पर संचालित शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थान से निर्धारित होल्डिंग टैक्स का 50 प्रतिशत कर देना होगा। हालांकि, इसके लिए वैध प्रमाण पत्र समर्पित करने को अनिवार्य किया गया है। गन्ना प्रक्रिया अनुसार प्रमंडलवार आवश्यक सर्किल दरों के आलोक में पूंजीगत मूल का निर्धारण करते हुए होल्डिंग टैक्स की गणना की जायेगी।

          इसके अनुसार यदि किसी धृति स्वामी द्वारा वित्तीय वर्ष 22-23 के लिए पूर्व व्यवस्था अनुसार होल्डिंग टैक्स का भुगतान पूर्व निर्धारित सर्किल दरों के आधार पर किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में संशोधन अनुरूप नई सर्किल रेट की दरों के आधार पर गणना की होल्डिंग टैक्स की राशि का समायोजन वर्तमान आगामी, तिमाही या वित्तीय वर्ष में किया जायेगा।

          कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा इसकी मांग लगातार की जा रही थी और पूंजीगत मूल्य आधारित संपत्ति करके गणना के कारण होल्डिंग टैक्स में जो वृद्धि हुई थी उसे कम करने का वापस लेने का अनुरोध किया जा रहा था। प्रमंडल बाद निकायों की सूची तैयार होगी । निर्माण के प्रकार उपयोग के प्रकार आवासीय या गैर आवासीय एवं अवस्थित सड़क के प्रकार के आधार पर निर्धारित अलग-अलग सर्किल दर का औसत निकाला जायेगा। निकाली गयी औसत सर्किल दर पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि करते हुए तथा उसका निकटतम गुणांक 10 के पूर्णांक में किया जायेगा। इसके बाद वास्तविक सर्किल दर वर्तमान में प्रचलित की तुलना में गणना की गई औसत सर्किल दर से की जायेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंटर झारखंड कैबिनेट झारखंड नगरपालिका नियमावली नियोजन नीति मैट्रिक रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज EO हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर,हथियार बरामदगी के दौरान भागलपुर में मुठभेड़, रामधनी यादव मारा गया

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.