Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Sahibganj: असमाजिक तत्वाें ने की बजरंगबली की प्रतिमा खंडित , तनाव
    Headline

    Sahibganj: असमाजिक तत्वाें ने की बजरंगबली की प्रतिमा खंडित , तनाव

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 3, 2023Updated:April 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Sahibganj: नगर थाना क्षेत्र के पुराने सदर अस्पताल के पास पटेल चौक के समीप सोमवार की सुबह बरगद के पेड़ के नीचे स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो इलाके में तनाव फ़ैल गया।इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच-80 को तीन घंटे तक जाम कर दिया। शहर में जमकर पथराव किया। एक धार्मिक स्थल को भी आग के हवाले कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। उपायुक्त के निर्देश पर दिन में करीब सवा एक बजे से लेकर मंगलवार सुबह नौ बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।

    बजरंगबली की प्रतिमा के सिर को खासतौर पर क्षतिग्रस्त किया गया है। वहीं मंदिर में लगी पताका को भी फेंक दिया गया।प्रतिमा खंडित किए जाने की जानकारी के बाद लोग विरोध में लोग सड़क पर उतर आए । तनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करा दिया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठनों पर लाठीचार्ज भी की गई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।  इससे पहले साहिबगंज में विसर्जन जुलूस पर भी पथराव हुआ था। घटना के बाद प्रशासन ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा कर रंग रोगन करा दिया है।

    हालात को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने धरना दे रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी की है। इस लाठीचार्ज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दावा किया जा रहा है कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त करते कुछ लोगों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।वहीं साहिबगंज जिला प्रशासन का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला प्रशासन ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। इस घटना के बाद क्षेत्र मे इंटरनेट सेवा रोक दिया गया है। धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि इससे पहले  शनिवार (1 अप्रैल 2023) को विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना हुई थी। जुलूस में शामिल लोगों के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। उपद्रव के दौरान एक बाइक में भी आग लगा दी गई थी।

    एसपी ने स्थिति को संभालने के लिए 64 जमादार, जैप-9 की 60 महिला जवानों के साथ-साथ जैप-1 एसआईआरबी के 200 जवानों को भी तैनात कर दिया। जिला मुख्यालय के सभी सरकारी पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए सड़क पर उतार दिया गया। एसी, डीईओ, डीएसओ, एसडीओ, सीओ, बीडीओ समेत 9 दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं। बरहड़वा के एसडीपीओ प्रदीप उरांव के नेतृत्व में 4 इंस्पेक्टर और 13 थाना के प्रभारी पूरे इलाके में गश्ती कर रहे हैं। पूरा साहिबगंज शहर बंद हो गया है। दुकानों से लेकर स्कूल-कॉलेज तक बंद हैं। हालांकि, मैट्रिक की परीक्षा जारी है।

    हालांकि हंगामे के बीच प्रशासन ने स्थानीय मूर्तिकार राजू पाल की मदद से क्षतिग्रस्त भगवान बजरंगबली की प्रतिमा को ठीक करवा लिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इलाके में शांति बहाली करने में जुटे हुए हैं। उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे शांति एवं सौहार्द को बनाये रखें।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    इंटरनेट खंडित तनाव प्रतिमा बजरंग बली बंद लाठीचार्ज विसर्जन जुलूस साहिबगंज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.